Om Prakash Chautala: काफी पढ़ी-लिखी हैं चौटाला खानदान की छोटी बहू, काफी चर्चित थी इनकी शादी
Om Prakash Chautala granddaughter-in-law Meghna: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव तेजा खेड़ा फार्म पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मालूम हो कि ओम प्रकाश चौटाला ने शुक्रवार को 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया था। मालूम हो कि उनके निधन पर हरियाणा सरकार ने 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिन का राजकीय शोक और राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

आपको बता दें कि ओमप्रकाश चौटाला का लंबा सियासी इतिहास रहा है और पूरा चौटाला परिवार हरियाणा की राजनीति में ही बल्कि देश की सियासत में अहम रोल रहा है। दरअसल वो देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के पु्त्र थे, अपने पिता से राजनीति से सीखने वाले चौटाला ने अपने बच्चों को भी सियासी दांवपेंच सिखाए और आज उनके दोनों बेटा, बहू और पौत्र सभी राजनीति में सक्रिय हैं।
हालांकि उनकी पौत्रवधु अभी सक्रिय राजनीति से दूर हैं लेकिन अपने पति के साथ वो हर इवेंट और सार्वजनिक राजनीति के मंचों पर दिखाई जरूर देती हैं। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे दुष्यंत चौटाला और उनकी पत्नी मेघना अहलावत चौटाला की, जो कि देखने में काफी खूबसूरत और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं।
आईजी ऑफिसर परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं मेघना
मालूम हो कि वो आईजी ऑफिसर परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं। उनकी और दुष्यंत की शादी की बात परिवारवालों ने चलाई थी और उन्होंने ही दोनों की पहली मुलाकात करवाई थी। दुष्यंत ने मेघना को देखते ही शादी के लिए हां कर दिया था, वो उनकी सुंदरता और बोलचाल से काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे।
दोनों की शादी नेशनल न्यूज बन गई थी क्योंकि दोनों ने 18 अप्रैल 2017 गुरुग्राम के एंबियस आइलैंड होटल में सात फेरे लिए थे,इस रॉयल वेडिंग में राजनीति, मनोरंजन और बिजनेस जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया था और ये देश की महंगी शाही शादियों में एक थी, जिसकी चर्चा काफी दिनों तक होती रही थी। राजनीति के इस दिग्गज कपल को एक बेटी राम्या है।
Beauty with Brain कहलाती हैं मेघना चौटाला
मेघना ने एमबीए किया है और सोशल सर्विस से भी जुड़ी हुई हैं, इसी कारण लोग उन्हें Beauty with Brain कहते हैं। मालूम हो कि इनके पति दु्ष्यंत चौटाला ने मात्र 26 साल की उम्र में संसद पहुंचकर सबसे छोटे सांसद का रिकॉर्ड बनाया था।
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निघन, शोक में डूबा हरियाणा
आपको बता दें कि लंबे वक्त से वृद्धावस्था की बीमारियों से जूझ रहे ओमप्रकाश चौटाला को शुक्रवार को उनके गुरुग्राम स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications