Nuh News: नूंह में 19 सितंबर की रात 12 बजे तक इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद, हरियाणा सरकार का आदेश

हरियाणा के नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद हालत तनावपूर्ण नजर आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने 15 सितंबर को दो दिनों के लिए बैन किए गए इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को आगे बढा दिया है।

नए आदेश में सरकार ने कहा कि इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाएं 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 19 सितंबर की रात 11:59 बजे निलंबित रहेंगी। यह आदेश राज्य में जिला नूंह के अधिकार क्षेत्र में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था की किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किया गया है।

Nuh News

दरअसल, रविवार शाम चंडीगढ़ में जारी एक आदेश में, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टी वी एस एन प्रसाद ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) को निलंबित कर दिया गया है।

पूछताछ में उजागर हुआ था कांग्रेस विधायक का नाम
नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया के मुताबिक, हिंसा जिले में मुख्य रूप से तीन से चार स्थानों पर हुई थी। नगीना के बड़कली चौक के आसपास हुई हिंसा की घटनाओं की जांच के दौरान, कुछ आरोपियों से पूछताछ की गई और कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम सामने आया था।

कांग्रेस विधायक मामन की बढ़ी पुलिस रिमांड
एक स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मामन खान की पुलिस रिमांड दो और दिनों के लिए बढ़ा दी। क्योंकि पुलिस ने उन्हें तीन और प्राथमिकियों में आरोपी के रूप में नामित किया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि खान एफआईआर संख्या 150, 148 और 137 में आरोपी है और उससे पूछताछ की जरूरत है।

क्या है नूंह हिंसा?
आपको बता दें कि बीती 31 जुलाई को हिंदू संगठनों ने ब्रज मंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। गौ रक्षक मोनू मानेसर इस यात्रा में शामिल नहीं हुआ। वहीं, कुछ उपद्रवियों ने यात्रा पर पथराव किया और तनाव बढ़ गया। मोनू मानेसर इस वक्त पुलिस कस्टडी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+