Nuh Riots: छत से पत्थर बरसाने वालों के मकान जमींदोज, खट्टर सरकार का दंगाइयों के खिलाफ एक्शन
Nuh Riots: नूंह हिंसा के बाद हरियाणा सरकार लगातार एक्शन ले रही है। तावडू में 250 झुग्गियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। सरकार दंगाइयों को लेकर कार्रवाई में लगी है।
Nuh Riots: हरियाणा सरकार नूंह हिंसा के बाद अब एक्शन मोड में आ चुकी है। सरकार ने दंगों में शामिल संदिग्धों की तावडू में 250 झुग्गियों पर बुलडोजर कार्रवाई की। वहीं, 80 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। हरियाणा सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।
इतना ही नहीं, खट्टर सरकार ने छतों से पत्थर बरसाने वाले संदिग्धों के खिलाफ भी बडी कार्रवाई की। बुलडोजर से तीन मकानों को जमींदोज कर दिया गया है। कार्रवाई अभी भी जारी है। वहीं, जिला प्रशासन की मानें तो सीएम के आदेश पर नल्हड़, नगीना, और पुन्हाना में कार्रवाई जारी है। जबरन किया गया कब्जे से जमीन को खाली कराया जा रहा है।

हिंसा की क्या है वजह?
आपको बता दें कि बीती 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा बृजमंडल जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव किया गया है। मुस्लिम बहुल इलाका होने के चलते साम्प्रदायिक हिंसा भड़क गई। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। पथराव और आगजनी हुई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।
नूंह में सांप्रदायिक झड़प में पांच की मौत
पुलिस के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर 57 इलाके में एक मस्जिद पर हमला किया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और हिंसा में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। 31 जुलाई को नूंह में दो होमगार्ड की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हुए। बताया जा रहा है कि नूंह में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 55 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications