Nuh Chunav Result 2024:नूंह में कांग्रेस ने जीती जंग, आफताब अहमद विजयी, पहली महिला कैंडिडेट को मिले कितने वोट?

Nuh Election Result 2024: कांग्रेस नेता आफताब अहमद ने मंगलवार, 8 अक्टूबर को हरियाणा के नूंह विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। उन्होंने इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के ताहिर हुसैन और बीजेपी के संजय सिंह को 46,963 से अधिक वोटों से हराया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

नूंह हरियाणा की प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में से एक रहा है, जहां सबसे अधिक मतदान हुआ है। हरियाणा में सबसे अधिक मतदान सिरसा में 75.36 प्रतिशत, यमुनानगर में 74.20 प्रतिशत, पलवल में 73.89 प्रतिशत, नूंह में 72.81 प्रतिशत और फतेहाबाद में 74.77 प्रतिशत दर्ज किया गया।
यह भी देखें: Nuh Seat Chunav Result LIVE: नूंह से कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद ने दर्ज की जीत, जानिए मिले कितने वोट

Nuh Aftab Ahmed

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाग लेने वाली पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP), जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) हैं। वर्तमान में, हरियाणा में बीजेपी आगे चल रही है और राज्य में विधानसभा चुनाव जीत की हैट्रिक बनाने का लक्ष्य रख रही है।

पहली बार चुनाव मैदान में थीं महिला प्रत्याशी

मुस्लिम बहुल नूंह में पहला मौका है जब कोई महिला उम्‍मीदवार भी चुनाव मैदान में थी। राबिया किदवई नूंह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व राज्‍यपाल अब्‍दुल रहमान किदवई की बेटी हैं। आम आदमी पार्टी की टिकट पर उन्होंने पर्चा भरा था लेकिन उन्हें मुहकी खानी पड़ी।

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार राबिया जो हरियाणा विधानसभा की सबसे खुबसूरत कैंडिडेट्स में हैं, केवल 222 वोट ही हासिल कर पाईं, जो NOTA से भी कम है।

हरियाणा चुनाव 2024 में नूंह सीट पर भाजपा ने संजय सिंह ( BJP Sanjay Singh), जेजेपी ने बीरेंद्र सिंह गंगोली (JJP; Birender Singh Gangoli), इनेलो के ताहिर हुसैन (INLD; Tahir Hussain) को मैदान में उतारा था।
यह भी देखें: हरियाणा चुनाव की सबसे खूबसूरत कैंडिडेट राबिया किदवई का क्या रहा चुनाव परिणाम! जानिए नूंह सीट पर मिले कितने वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+