Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरियाणा चुनाव की सबसे खूबसूरत कैंडिडेट राबिया किदवई का क्या रहा चुनाव परिणाम! जानिए नूंह सीट पर मिले कितने वोट

Rabia Kidwai from Nuh Seat Chunav Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हो गए हैं। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की हॉट सीट में से एक नूंह से आम आदमी पार्टी ने पहली महिला कैंडिडेट को टिकट दिया।

बता दें, नूंह सीट से AAP की प्रत्यासी राबिया किदवई हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे खूबसूरत कैंडिडेट में से हैं। नूंह से पहली महिला प्रत्यासी होने के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, ना उनकी खूबसूरती का ना ही पहली महिला उम्मीदवार होने का असर मतों पर पड़ा।
यह भी देखें:Rabia Kidwai कौन हैं? मुस्लिम बहुल नूंह के चुनावी दंगल में पहली महिला कैंडिडेट, कांग्रेस के लिए कड़ी चुनौती

Rabia Kidwai

चुनाव आयोग द्वारा जारी डेटा के अनुसार कांग्रेस ने यह सीट जीत ली है जबकि आम आदमी पार्टी की राबिया किदवाई (Rabia Kidwai) को केवल 222 वोट मिले हैं।

बता दें, NOTA यानी की 'इनमें से कोई नहीं' वाले ऑप्शन पर राबिया किदवाई से ज्यादा वोट पड़े हैं। NOTA पर 369 वोट पड़े जबकि राबिया 222 वोटों के साथ रेस में काफी पीछे रह गईं हैं। नूंह सीट पर कांग्रेस प्रत्यासी आफताब अहमद ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। अहमद ने 46963 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें टोटल 91833 वोट मिले हैं।

कौन हैं राबिया किदवई?

मुस्लिम बहुल हरियाणा के नूंह जिले में AAP प्रत्याशी राबिया किदवई राज्य के पूर्व राज्यपाल डॉ. अखलाक-उर-रहमान किदवई की पोती हैं। 34 वर्षीय राबिया किदवई पर पहली बार चुनाव मैदान में हैं। यह पहली बार है जब इस सीट से कोई महिला उम्मीदवार चुनावी दंगल में कूदी हो।

राबिया नूंह से चुनाव लड़ने वाली पहली महिला हैं, लेकिन नूंह के आसपास के क्षेत्रों में पहले भी महिलाएं चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। 1977 में, फीरोजपुर झिरका से शमशाद पहली महिला प्रत्याशी थीं। इसके बाद, 1987 में ललिता देवी और 1999 में ममता ने चुनाव लड़ा था। पुन्हाना से 2019 में नौकशम चौधरी भाजपा की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी थीं, हालांकि वे जीत नहीं पाईं।

यह भी देखें: Nuh Seat Chunav Result LIVE: क्या है नूंह जिले का हाल? जानिए कौन है रेस में आगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+