हरियाणा में गैंगेस्टर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA ने चौटाला गांव में डाली रेड
मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एजेंसी के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व मेंसिरसा के दो गावों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एजेंसी ने गांव चौटाला के छोटू भाट और गांव तख्तमल के सरपंच जग्गा के परिसर में की गई।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को हरियाणा में गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ के मामलों में कई स्थानों पर तलाशी ली। इस छापेमारी में गैंगस्टरों के परिसरों से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। एनआईए ने भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और हथियार आपूर्तिकर्ताओं के बीच की सांठगांठ को खत्म करने के लिए छापेमारी की है।
मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एजेंसी के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व मेंसिरसा के दो गावों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एजेंसी ने गांव चौटाला के छोटू भाट और गांव तख्तमल के सरपंच जग्गा के परिसर में की गई। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में अवैध हथियार बरामद किये गए।अधिकारी ने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं में दो पिस्तौल, एक राइफल, एक बंदूक और सौ से अधिक कारतूस और धारदार हथियार शामिल हैं।
गैंगस्टर के करीबी और गुर्गो के ठिकानों पर रेड डाली गई है। जिसके बाद कई शूटर्स की गिरफ्तारी भी हो सकती है।इसी तरह राजस्थान और पंजाब के कई ठिकानों पर भी एनआईए की टीम पहुंची हुई है। एनआईए ने कहा कि,'छापे का यह चौथा दौर हरियाणा और पंजाब स्थित शीर्ष गैंगस्टर और उनके हथियार आपूर्तिकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का हिस्सा है, जो इस तरह के संगठित आपराधिक सिंडिकेट और नेटवर्क के आतंकवादी संगठनों और नेटवर्क से जुड़े पाए जाने के बाद उनके खिलाफ जांच के बाद चलाया गया।
एनआईए ने कहा कि भारत और विदेश स्थित कुछ गिरोह के सरगना और उनके सहयोगियों की पहचान की गई जो इस तरह की आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे तथा अगस्त में एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए दो मामलों में उन्हें आरोपी बनाया गया।प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान छापे का उद्देश्य भगोड़े बंबीहा नीत आतंकी-अपराध गठजोड़ के ठिकानों के अलावा अवैध हथियार को बढ़ावा देने वाले बुनियादी ढांचे को खत्म करना था।
एनआईए ने कहा कि यह सांठगांठ के जरिये उनके ठिकानों के सीमा के पास स्थित होने का फायदा उठाया जा रहा था। उसने कहा कि इस तरह के नेटवर्क के साथ-साथ उनके वित्तपोषण और समर्थन ढांचे को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी रहेगी।प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए की जांच से यह भी पता चला कि इस तरह की आपराधिक हरकतें छिटपुट स्थानीय घटनाएं नहीं थीं, बल्कि आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ तस्करी के गिरोह और हथियार आपूर्तिकर्ताओं के बीच गहरी साजिश थी, जो देश के भीतर और बाहर, दोनों जगह से संचालन कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications