Haryana: 'कांग्रेस राज' में दलित महिलाओं पर खूब हुए अत्‍याचार, भाजपा ने 33 पुलिस थाने खोलकर दी राहत

Sashakt Nari Sashakt Haryana: अभी का हरियाणा 'म्‍हारा हरियाणा नॉनस्‍टॉप हरियाणा' ही नहीं बल्कि नारी शक्ति को सशक्‍त करने में भी आगे है। बीते 10 साल में भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा मुहैया करवाने व त्‍वरित न्‍याय दिलाने की दिशा में कई शानदार फैसले लिए हैं।

कांग्रेस की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के राज में हरियाणा की महिलाओं पर खूब अत्‍याचार हुए। खासकर दलित परिवार की महिलाओं पर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2005 से 2014 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई।

Dalit women in Haryana BJP

NCRB के आंकड़े कहते हैं कि दलित महिलाओं के खिलाफ साल 2009 में 1346, साल 2010 में 1349, साल 2011 में 1557, साल 2012 में 1576, साल 2013 में 2074, साल 2014 में 2233 मामले सामने आए थे।

हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा 9 साल 235 तक लगातार दो कार्यकाल (5 मार्च 2005 से 25 अक्‍टूबर 2009 और 25 अक्‍टूबर 2009 से 26 अक्‍टूबर 2014) सीएम रहे।

साल 2014 में हरियाणा की बागडोर भाजपा ने संभाली और मनोहर लाल खट्टर मुख्‍यमंत्री बने, जिन्‍हें हरियाणा में नारी शक्ति सशक्‍त बनाने के लिए 9 साल 295 दिन में मिले। खट्टर के अलावा 157 दिन नायब सिंह सैनी भी सीएम रहे।

हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के अगले ही साल अगस्‍त 2015 को तत्‍कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचकुला शहर में मनसा देवी परिसर में राज्‍य के प्रथम महिला पुलिस थाने की नींव रखी।

मार्च 2020 में हरियाणा विधानसभा में पूछे गए एक साल के जवाब में तत्‍कालीन गृह मंत्री अनिल विज ने बताया था कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में 33 महिला पुलिस थाने खोल रही है। अब अपराध स्‍थल में महज 15 मिनट में पहुंच जाएगी।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में पहली बार दुर्गा शक्ति ऐप शुरू किया। इसके अलावा महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15 प्रतिशत करने का संकल्‍प लिया। 'दुर्गा शक्ति रैपिड एक्षन फोर्स' की 24 कंपनियां स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं व अन्य महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई हैं। 239 महिला हेल्प डेस्क स्थापित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+