Haryana CM: नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री चुने जाने की इनसाइड स्टोरी, कभी अनिल विज ने ठोका था दावा
Nayab Singh Saini CM Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत हासिल कर भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री भी नायब सिंह सैनी ही होंगे। बुधवार को हुई बैठक में उनको विधायक दल का नेता चुना गया है। अबकी बार भी नायब सिंह सैनी को ही सीएम चुने जाने की पूरी इनसाइड काफी रोचक है।
यह भी पढ़ें- Haryana New CM: नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनेंगे हरियाणा सीएम, कल 13 MLA भी ले सकते मंत्री पद की शपथ

अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक व भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज चुनाव नतीजे आने तक खुद सीएम पद के लिए दावा ठोक रहे थे। अगली मुलाकात सीएम हाउस में होने तक की बात कह रहे थे और आज बुधवार को आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को दुबारा सीएम बनाए जाने का प्रस्ताव विधायक कृष्ण बेदी ने रखा, जिसका अनिल विज और आरती राव ने समर्थन किया। फिर सभी विधायकों ने नायब सैनी के नाम पर सहमति दे दी।
प्रस्ताव खुद अनिल विज ने ही रखा। उनके साथ मनोहर लाल खट्टर भी थे।
यह भी पढ़ें- Haryana Congress News: हरियाणा की सत्ता से खाली हाथ कांग्रेस किसे चुनेगी नेता प्रतिपक्ष? दौड़ में ये नाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर को पंचकूला में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज दोपहर को हरियाणा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ। करीब 68 फीसदी वोट पड़े। भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीती हैं। 3 निर्दलीय का समर्थन भी हासिल किया है। कांग्रेस को 37 और इनेलो को 2 सीटें मिलीं। आप व जेजेपी का सूपड़ा साफ हो गया। साल 2014 और 2019 में भी हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी। साल 2014 में 47 और साल 2019 में 40 सीटें जीती थीं। बहुमत का आंकड़ा 46 सीट है। ऐसे में 10 सीटें जीतने वाली जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।












Click it and Unblock the Notifications