Haryana New CM: नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनेंगे हरियाणा सीएम, कल 13 MLA भी ले सकते मंत्री पद की शपथ
Swearing-in Ceremony Haryana: 48 सीटें जीतकर हरियाणा की सत्ता में तीसरी बार लौटी भाजपा सरकार में अबकी बार भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। आज 16 अक्टूबर को होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब सैनी 17 अक्टूबर को लगातार दूसरी बार हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी ने कहा कि "मैंने घोषणा की थी कि 24,000 युवाओं की भर्ती परीक्षा के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे और उसके बाद मैं शपथ लूंगा। उस वादे को पूरा करते हुए, कल परिणाम घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है, वह करती है।"
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड,सेक्टर-5 में रखा गया है, जिसकी तैयारियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को भाजपा नेताओं की बैठकों के कई दौर चले। बुधवार को विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर केंद्रीय पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

हरियाणा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पंचकूला में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही 13 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। हरियाणा मंत्रिमंडल 2024 में भाजपा नए-पुराने चेहरों को शामिल करके सियासी समीकरण साधने की कोशिश करेगी। तीन बार के कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है।
हरियाणा के कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में बड़ौली ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद इसी सप्ताह कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें 15वीं हरियाणा विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय की जाएगी।

सूत्रों के हवाले तो यह भी दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के साथ 4 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री कई विधायक मूंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंत्री बन सकने वालों की दौड़ में मूलचंद शर्मा, महीपाल ढांडा, अनिल विज, कृष्ण कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है जबकि राव नरबीर सिंह, आरती राव, डॉ. अरविंद शर्मा, श्रुति चौधरी, हरविंद्र कल्याण, जगमोहन आनंद के नाम राज्यमंत्री की दौड़ में चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications