Haryana Congress News: हरियाणा की सत्‍ता से खाली हाथ कांग्रेस किसे चुनेगी नेता प्रतिपक्ष? दौड़ में ये नाम

15th Haryana Legislative Assembly: हरियाणा चुनाव नतीजों के बाद अब भाजपा नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह व कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चुनने में लग गई है। हरियाणा की कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो ने 2 और 3 सीटों निर्दलीय ने जीती। तीनों निर्दलीय ने भाजपा को समर्थन दे दिया।

इधर, हरियाणा कांग्रेस ने 15वीं विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष चुनने की भागदौड़ शुरू कर दी है। 18 अक्‍टूबर को चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय में बैठक रखी गई है, जिसमें कांग्रेस विधायक दल का नेता मतलब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने पर चर्चा होगी।

Haryana Congress Leaders

खबर है कि हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इनके अलावा हुड्डा खेमे के ही विधायक अशोक अरोड़ा व गीता भुक्‍कल और कुमारी सैलजा खेमे से चंद्रमोहन बिश्‍नोई पंचकूला विधायक भी नेता प्रतिपक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।

कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने के लिए राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष अजय माकन को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त किया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस के 37 में से अधिकांश विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे से हैं। ये केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सामने उनके लिए पैरवी कर सकते हैं। उधर, पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्‍नोई के नाम की सिफारिश तो दिल्‍ली तक पहुंच गई बताई।

पूर्व मंत्री कैप्‍टन अजय यादव पिछलों दिनों नेता प्रतिपक्ष बदलने की मांग कर चुके हैं। मौका देखकर नेता प्रतिपक्ष पद के लिए कुमारी सैलजा गुट सक्रिय हो गया है। उल्‍लेखीनय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 5 अक्‍टूबर को मतदान हुआ। 8 अक्‍टूबर को नतीजे घोषित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+