दलित बेटी के आत्महत्या प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी: CM सैनी
Haryana News: मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि दलित बेटी के आत्महत्या प्रकरण में जो भी दोषी व्यक्ति होगा उसको बख्शा नहीं जाएगा। जो भी उसके अंदर दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी इसमें बचेगा नहीं, किसी प्रकार से कोई बख्शने वाला सवाल ही नहीं है।
उन्होंने कहा हमने पुलिस अधिकारियों को भी इस बात के लिए कहा है कि आप तत्परता से कार्रवाई करे। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन नामों के ऊपर भी कुछ लोग ट्वीट की राजनीति करते हैं ये दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब वे ट्वीट करते है तो उनको देखना चाहिए कि वो व्यक्ति कौन है वो उन्ही के दल का व्यक्ति है। सीएम ने कहा कि वो उन्ही के दल का व्यक्ति है लेकिन दल से ऊपर उठकर के अगर किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय हुआ है तो उस अन्याय को हम बिल्कुल सहन नहीं करेंगे। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

क्या है मामला?
हरियाणा के भिवानी जिले में सिंघानी के निजी कॉलेज की दलित छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में गठित एसआईटी हेड डीएसपी दलीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जांच में मिला है कि राहुल नाम का शख्स फोन कर छात्रा को परेशान कर रहा था। दलीप सिंह ने बताया कि सुसाइड करने से कुछ देर पहले भी राहुल ने छात्रा को फोन किया था। राहुल के पिता हनुमान कालेज कमिटी के सदस्य है। हालंकि,राहुल कालेज में किसी पद पर नहीं है। इसके पहले भी उस पर साइबर फ्रॉड के तीन केस दर्ज है।
डीएसपी ने कहा कि मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार युवक लोहारू से कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के साले हनुमान का बेटा है। आपको बता दे कि मृतका के पिता ने राहुल पर आरोप लगाया है कि वह बार-बार उसकी बेटी को फोन करके परेशान कर रहा था। मृतका के पिता ने कहा कि सुसाइड करने के बाद भी उसने कई बार फोन किए। जांच में यह बात साबित हुआ है कि उसने कॉल किए थे। डीएसपी ने कहा है कि शिकायत में विधायक पर कोई आरोप नही लगाया गया है मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications