हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज की अस्पताल से छुट्टी, कहा- अब घर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहूंगा
Minister Anil Vij discharged from gurugram Hospital, गुड़गांव। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी विज ने खुद दी। ट्वीट कर विज ने लिखा- ''मुझे आज मेदांता अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब मैं घर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहूंगा।" बता दिया जाए कि, विज कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्होंने हरियाणा में सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन का डोज भी लिया था। इसी महीने विज ने 5 दिसंबर को खुद घोषणा की थी कि, मैं दुबारा कोरोना वायरस की चपेट में आ गया हूं।'

विज को उनके गृहनगर अंबाला के एक अस्पताल में 'कोवैक्सीन' की डोज दी गई थी। जिसका 20 नवंबर को थर्ड फेज का टेस्ट किया जा रहा था। हालांकि, इसके बावजूद विज को कोरोना ने जकड़ लिया। जिसके चलते उन्हें गुड़गांव में भर्ती किया गया। जहां उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे के हवाले से हरियाणा के सूचना और जनसंपर्क निदेशालय उनके हेल्थ अपडेट्स देता रहा।
बता दिया जाए कि, अब तक अनिल विज समेत उनके छोटे व बड़े भाई भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। ये तीन भाई हैं, तीनों ही कोरोना से जूझ चुके हैं। कपिल विज जो कि अनिल विज के छोटे भाई हैं, पिछले दिनों उनका कोरोना सैम्पल लिया गया था। बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बताया गया कि, वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कपिल विज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको कैंट नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया।

कपिल विज से पहले अनिल विज के बड़े भाई रजिंदर विज भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उपचार के लिए वह भी मेदांता अस्पताल भर्ती रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications