हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर, मॉक ड्रिल भी की गई: गृह मंत्री अनिल विज

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वायरस के नये स्ट्रेन जेएन.1 (बीए.2.86.1.1) का पहला केस मिलने के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही चिकित्सा सस्थानों हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेजों और पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट्स के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। संदिग्ध रोगियों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर कराने के निर्देश दिए हैं। इस बीच हरियाणा में कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को दखते हुए चिकित्सा विभाग ने तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल की है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कोरोना के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को लेकर एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है।

Haryana Home Minister Anil Vij

गृह मंत्री ने कहा, "हमारा डिपार्टमेंट पूरी तरह से चौकस है। हमने मॉक ड्रिल भी कर ली है। सारी इक्विपमेंट समेत सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।"

हरियाणा में चिकित्सा विभाग अलर्ट पर
हरियाणा में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को शुक्रवार को इस संबंध में शासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए। आगामी त्योहारों और नये साल के चलते कोरोना का प्रसार रोकने के लिए खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले सभी इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीनियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) रोगियों की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।

अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले खांसी, जुकाम, बुखार के रोगियों को श्वसन संबंधी शिष्टाचार के पालन के लिए प्रेरित किया जाए। आईएलआई के रोगियों की संख्या में अधिक वृद्धि होने या ऐसे रोगियों का क्लस्टर मिलने की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना जिला मुख्यालय को देनी होगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। प्रियंका गांधी को यूपी प्रभारी पद से हटाए जाने को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी पार्टी और उनके गठबंधन को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ताकत का एहसास हो गया है, इसलिए उन्हें हटाया गया है। विज ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि I.N.D.I गठबंधन भी उन्हें अस्वीकार करने का संकेत देता है।

अडानी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह राहुल गांधी का पुराना राग है। अडानी दिन-रात, जहां भी देखो, वहीं मौजूद है। साथ ही उन्होंने झूठे प्रचार के जरिए उत्तर और दक्षिण भारतीयों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम सभी भारतीय हैं।

गृह मंत्री अनिल विज सुनीं लोगों की समस्याएं
रविवार को गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पानीपत के एक परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया, जिस पर मंत्री विज ने पानीपत एसपी को मामले की जांच के निर्देश दिए।

यमुनानगर के एक और परिवार ने अपनी बहू के उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया, और मंत्री ने यमुनानगर एसपी को जांच करने का निर्देश दिया। पिहोवा की एक लड़की ने अपने पिता पर लगाया दुराचार का आरोप, मंत्री ने एसपी कुरूक्षेत्र को जांच कर केस दर्ज करने के दिए निर्देश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+