हरियाणा: 'उनका जीवन राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा का ...', CM मनोहर लाल ने कल्याण सिंह की जयंती पर किया नमन
Manohar Lal khattara Paid Tribute Kalyan Singh on His Birth Anniversary: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन त्याग, स्पष्टता एवं समाज तथा राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है।
सीएम मनोहर लाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर ट्वीट कर कहा कि श्री राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: किसानों को विदेश भेज रहे सीएम मनोहर लाल, कृषि क्षमता का लाभ उठाने की बना रहे योजना












Click it and Unblock the Notifications