ब्रह्माकुमारी संस्थान पहुंचे हरियाणा सीएम खट्टर, 'नशा मुक्त हरियाणा अभियान' के शुभारंभ समारोह में हुए शामिल
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार 26 नवंबर को पानीपत पहुंचे। यहां ब्रह्माकुमारी स्थान में आयोजित 'नशा मुक्त हरियाणा अभियान' के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने ब्रह्माकुमारी ध्यान केंद्र में बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।
ब्रह्माकुमारी ध्यान केंद्र में बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम के उद्घाटन के दौरान सीएम खट्टर के साथ राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि आज पानीपत के थिराना स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित 'नशा मुक्त हरियाणा अभियान' के शुभारंभ समारोह में शामिल हुआ।

नशा मुक्त हरियाणा के इस अभियान में ब्रह्माकुमारी संस्थान की अपनी बहनों के साथ आने से ना केवल यह अभियान मजबूत होगा बल्कि हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का हमारा संकल्प और विश्वास भी मजबूत होगा। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि समाज को नशे के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की आवश्यकता है इसको लेकर लोगों को खुद आगे आना होगा।
तभी हम आने वाली अपनी नई नस्ल को नशे से बचाकर रख सकते हैं। इस दौरान सीएम खट्टर ने बोलते हुए आगे कहा कि युवाओं को हमें नशे की तरफ जाने से रोकना होगा। पारिवारिक और सामाजिक संस्कार के सहारे ही युवाओं को नशे से दूर रख पाएंगे। कैच दैम यंग की पॉलिसी पर चलते हुए हमें छोटी उम्र में ही उनको सही मार्ग दिखाना होगा।
सरकार सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जनजागरण का काम कर रही है। जिनको नशे की आदत लग गई है, उनको डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती कराकर नशे की लत को छुड़ाना होगा। सीएम ने कहा कि नशे की सप्लाई चैन को लगातार तोड़ने की जरूरत है। सरकार इस कार्य को कर रही है।
नशा तस्कर समाज और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं। कुछ दिन पहले ही नशे के खिलाफ हमारी सरकार ने सभी जिलों में ड्रग फ्री साइक्लोथॉन का आयोजन किया। 5 मई को संत कबीर कुटीर से संत महापुरुषों के साथ मिलकर नशे के खिलाफ कार्य करने का आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications