हरियाणा में 11वां नगर निगम बनेगा मानेसर, कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसले भी लिए गए

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने बताया कि, मानेसर को नगर निगम बनाने पर मुहर लगा दी गई है। उन्होंने कहा- ''हरियाणा में अब तक 10 नगर निगम थे। आज हमने मानेसर में नगर निगम के गठन को मंजूरी दे दी। जिसके अधिकार क्षेत्र में 29 गाँवों को शामिल किया गया है।

Manesar to become 11th municipal corporation in Haryana, decision were taken in cabinet meeting

हरियाणा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए अन्य फैसलों के बारे में जानकारी दी गई। 'डीपीआर हरियाणा' के ऑफिशियल पेज पर बताया गया कि, नई उद्योग एवं रोजगार नीति 2020 को मंजूरी दी गई है। नई नीति 1 जनवरी 2021 से दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इसके अलावा सीनियर मेडिकल ऑफिसर की भर्ती सीधा विभाग की गठित कमेटी के तहत करने पर कैबिनेट की मुहर लगी है। इस फैसले के बाद 25 फ़ीसदी एसएमओ के पद भरे जा सकेंगे।

आज ही कैबिनेट मीटिंग में बिजली वितरण कंपनियों को 900 करोड रुपए की बैंक गारंटी को कैबिनेट में मंजूरी दी गई। हरियाणा योग-आयोग के गठन को कैबिनेट ने मुहर लगाई है। पंचायतों के लिए बिजली पर पंचायत टैक्स 2% लगाने पर कैबिनेट की मुहर लगी है। इस फैसले के बाद पंचायतों को 100 से 125 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, कृषि उपभोक्ताओं और कृषि से जुड़े उद्योगों पर यह टैक्स लागू नहीं होगा।

सूबे में ग्रुप सी की भर्ती के लिए कैबिनेट ने कॉमन टेस्ट को मंजूरी दी है। इस परीक्षा की वैधता 3 साल रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+