आज हुए लोकसभा चुनाव तो इस राज्य में क्या कम होंगी बीजेपी की सीटें? सामने आया चौंकाने वाला सर्वे

Mood of Nation in Haryana: लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर हर सियासी दल जी-जान से जुड़ गया है। भाजपा जहां दावा कर रही है कि वो इस बार के चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी तो वहीं दूसरी ओर उसे हराने के लिए बने इंडिया अलायंस बिखराव के दौर से गुजर रहा है।

 Lok Sabha Elections 2024

सीएम नीतीश कुमार ने जहां अपना पाला बदल लिया है वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कांग्रेस पर काफी हमले कर रही हैं, ऐसे में महागठबंधन कैसे आगे काम करेगा? ये एक सोचनीय प्रश्न है।

फिलहाल जोड़तोड़ की राजनीति के बीच इंडिया टुडे-सी वोटर ने 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया जिसमें उसने जनता के मन की बात जानने की कोशिश की। उन्होंने पोल में सीधे पूछा कि 'अगर आज हरियाणा में लोकसभा चुनाव होते हैं तो क्या भाजपा वहांं क्लीन स्वीप कर पाएगी? उसे और अन्य दलों को यहां पर कितनी सीटें मिलेंगीं?'

इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। मालूम हो कि हरियाणा में लोकसभा की दस सीटें हैं। सर्वे में भाजपा को आठ सीटें, कांग्रेस को 2 और आईएनएलडी को जीरो सीटें मिलती दिख रही हैं। इसका मतलब ये है कि यहां पर पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हो रहा है और वो यहां क्लीन स्विप नहीं कर पाएगी।

बीजेपी को 50.3 फीसदी वोट

वोट प्रतिशत की बात करें तो सर्वे में बीजेपी को 50.3 फीसदी और 38.3 फीसद वोट मिल रहा है। आपको बता दें कि ये सर्वे बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं। ये सर्वे 15 दिसंबर, 2023 से 28 जनवरी, 2024 के बीच हुआ है।

ये था साल 2019 हरियाणा लोकसभा चुनाव परिणाम

  • कुल सीटें 10
  • भारतीय जनता पार्टी 10
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 0
  • जननायक जनता पार्टी 0
  • बहुजन समाज पार्टी 0
  • इंडियन नेशनल लोकदल 0
  • निर्दलीय 0

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+