हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा से ED की पूछताछ, लैंड डील मामले में घिरे कांग्रेस नेता
Bhupinder Hooda ED News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को लैड डील मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा से पूछताछ की। यह पूरी पूछताछ मानेसर भूमि अधिग्रहण के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।
दिल्ली में भूपिंदर सिंह हुड्डा से मानेसर में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की गई। ईडी ने सवाल-जवाब के लिए हुड्डा को बुलाया था। हालांकि अभी तक कांग्रेस और हुड्डा के करीबियों की इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में 76 वर्षीय कांग्रेस नेता के बयान दर्ज किए। प्रवर्तन निदेशालय की जांच वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और नौकरशाहों की कथित मिलीभगत से 2004 और 2007 के बीच हरियाणा के मानेसर में भूमि के अवैध अधिग्रहण से संबंधित है।
ईडी की जांच कथित मिलीभगत से 2004-07 के दौरान मानेसर में भूमि अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं पर पहले दर्ज की गई सीबीआई एफआईआर से शुरू हुई है।
मनी लॉड्रिंग का मामला सितंबर, 2016 में हरियाणा पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया था। जांच एजेंसी के मुताबिक कई किसानों और जमीन मालिकों ने आरोप लगाया था कि इस भूमि अधिग्रहण मामले में उनसे करीब 1,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications