हरियाणा: विपक्ष में अंतर्कलह, प्रदेशाध्यक्ष सैलजा बोलीं- मेरी रगों में है कांग्रेसी खून, जन्मजात कांग्रेसी हूं

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी विपक्ष में है और यहां इसके नेताओं के बीच छिड़ी कलह तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा की पूर्व सीएम हुड्डा के समर्थकों से नहीं बन पा रही। गुरुवार को 19 विधायकों ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी विवेक बंसल से मिल सैलजा की जगह हुड्‌डा को कमान सौंपने की मांग की थी। जिसके एक दिन बाद सैलजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। सैलजा ने कहा कि, सबको अपनी बात रखने का हक है। हालांकि, जब कानाफूसी होने लगीं तो सैलजा गुस्‍सा हो गईं।

kumari shailja

कुमारी सैलजा बोलीं- मेरी रगों में कांग्रेसी खून है
सैलजा ने अपने विरोधियों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि, मेरी रगों में कांग्रेसी खून है। उन्‍होंने कहा, 'कुछ लोगों की रगों में हो सकता है कम कांग्रेसी खून हो, लेकिन मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं...और मेरे पूर्वजों ने कभी कांग्रेस नहीं छोड़ी।' सैलजा ने यह भी कहा, 'कांग्रेस एक समुद्र है। जिसमें नेता आते-जाते रहते हैं। मैं वो हूं, जिसकी रगों में कांग्रेसी खून है, और कुछ लोगों में यह कम होगा।'

आज कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक
वहीं, कांग्रेस में छिड़ी कलह के बीच आज दिल्ली में आला नेताओं की बैठक हुई। जिसमें आपसी तकरार दूर करने की चर्चा हुई। हालांकि, सांगठनिक नियुक्तियों से ठीक पहले आपसी विवाद की बू से नाराज आला कमान ने नियुक्ति प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। संभावना जताई जा रही है कि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के जरिए यह रिपोर्ट पार्टी प्रभारी तक पहुंचेगी। वहां से लिस्ट पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी तक जाएगी। और फिर वहीं से नामों का ऐलान होगा। अभी कांग्रेस की आलाकमान नहीं चाहती कि, किसी तरह की गुटबाजी बढ़े। यही वजह है कि, पार्टी के आलाकमान ने निर्णय लिया कि 34 जिलाध्यक्षों की सूची जल्द आएगी, साथ ही राज्य कार्यकारिणी का गठन भी होगा। इनके बाद ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी होने की संभावना है।

kumari shailja

कभी भी हो सकती हैं नई नियुक्तियां
जानकारों का मानना है कि, कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां किसी भी समय हो सकती हैं। उधर, पंचायत व स्थानीय निकाय के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने के सवाल पर सैलजा बोल रही हैं कि, इस पर जल्द फैसला लेंगे। अभी यह पक्‍का हो गया है कि, 15 जुलाई को कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान चलेगा। इसे सैलजा लीड कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+