हरियाणा की खट्टर सरकार ने 'The Kerala Story' को राज्‍य में किया टैक्‍स फ्री

यूपी समेत अन्‍य राज्‍यों के बाद हरियाणा सरकार ने द केरला स्‍टोरी को अपने राज्‍य में टैक्‍स फ्री कर दिया है।

The Kerala Story

द केरला स्‍टोरी पर एक दिन पहले जहां पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने पर अपने राज्‍य में प्रतिबंध लगा दिया था वहीं एक दिन बाद एक और राज्‍य की भाजपा सरकार ने अपने प्रदेश में द केरला स्‍टोरी फिल्‍म का टैक्‍स फ्री कर दी है।

हिंदू लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर आधारित ये फिल्‍म जिसका एक गुट जमकर विरोध कर रहा है वो रिलीज होने के बाद बॉक्‍स आफिस पर कमाई कर रही है।

याद रहे हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पहले उत्‍तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्‍यनाथ ने पहले ही अपने राज्‍य में द केरला स्‍टोरी को टैक्‍स फ्री कर दिया है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्‍म को देख सकें और लव जिहाद से बच सके।

मध्‍य प्रदेश में टैक्‍स फ्री से हटाई गई फिल्‍म

बता दें जहां हरियाणा में सरकार ने इस फिल्‍म को टैक्‍स फ्री कर दिया है वहीं मध्‍य प्रदेश सरकार जिसने चार दिन पहले इस फिल्‍म को अपने राज्‍य में टैक्‍स फ्री किया था उसने अपना ये आदेश वापस ले लिया है। मध्‍य प्रदेश की सरकार ही थी जिसके सबसे पहले 6 मई को अपने राज्‍य टैक्‍स फ्री किया था। वहीं अब 10 मई को टैक्स फ्री का आदेश निरस्त कर दिया गया। इस सिलसिले में वाणिज्य कर विभाग के मध्य प्रदेश के उपसचिव ने एक आदेश जारी किया है।

तमिलनाडु में लगा है बैन

'द केरल स्टोरी' के एक्टर-एक्ट्रेस, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ चेन्‍नई में प्रदर्शन के बाद यहां की सरकार ने द केरला स्‍टोरी पर बैन लगा दिया था। तमिलनाडु ही हीं दक्षिण के अन्‍य राज्यों में भी इस फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग उठ चुकी है। वहीं ममता बनर्जी सरकार ने फिल्‍म को मनगढंत बताते हुए इसके प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल में प्रतिबंध लगा दिया था

जानें फिज्‍म का क्‍या है विषय

याद रहे 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही इस फिल्‍म को बैन करने की मांग उठी थी। इस फिल्‍म की कहानी केरल में धर्म परिवर्तन करा आतंकी संगठन में शामिल होने पर आधारित है। तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द इस फिल्‍म की कहानी घूमती है।

फिल्‍म में किया गया है ये दावा

इस फिल्‍म में दावा किया गया है कि केरल से 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गई थीं। फिज्‍म में दिखाया गया है कि कैसे हिंदू लड़कियों का ब्रेन वॉश करके उन्‍हें मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जाता है। जबकि कोर्ट ने इस 'द केरल स्टोरी' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा कि ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के लिए कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+