COVID: हरियाणा में खुलेंगे स्‍कूल? शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा है कि, सूबे में स्‍कूल अभी नहीं खुलेंगे। उन्‍होंने कहा कि, हम अलग-अलग दिनों में 33 फीसदी क्षमता के साथ स्कूल खोलने की योजना बना रहे थे, मगर कोरोना के प्रकोप के चलते अभी इस पर फैसला नहीं लिया। पाल ने कहा कि, जैसे ही कोरोना के मामले घटेंगे, हम इस पर (स्कूलों को फिर से खोलने के बारे में) सोच सकते हैं।

Kanwar Pal, Haryana Minister of Education Talk over reopening of schools

पत्रकार ने पूछा कि, प्रदेश में स्‍कूल अभी कब तक बंद रहेंगे? शिक्षा मंत्री ने 30 जनवरी तक न खुलने की बात कही। कंवर पाल ने कहा कि, हमने हरियाणा के स्कूलों को फिर से खोलने का भी कोई फैसला नहीं किया है। हालांकि हम अलग-अलग दिनों में 33 फीसदी क्षमता पर स्कूल खोलने की योजना बना रहे थे, लेकिन उस पर भी अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

Kanwar Pal, Haryana Minister of Education Talk over reopening of schools

कोरोना: प्रदेश की स्थिति
उधर..स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा में फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जानकारी दी गई है। विभाग की ओर से बताया गया कि, कल प्रदेश में 7631 नए केस दर्ज किए गए। इसके अलावा 7683 लोग ठीक हुए, हालांकि टेस्टिंग घटकर 33 हजार रह गई है। अधिकारी ने दावा किया कि अब प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के नए केसों में 11.91% कमी आई है।

Haryana government

ओमिक्रॉन के प्रकोप पर अधिकारी बोले, "63 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कल यानी कि रविवार को 7631 नए संक्रमित मिले और उससे पहले शनिवार को 8663 मिले थे। साथ ही, लगातार दूसरे दिन नए मिल रहे मरीजों से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। कल दिनभर में 7683 मरीज ठीक हुए।''एक दिन में हरियाणा में 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई, सरकार का कहना है कि अब तक सूबे में 444 मौतें हुई हैं। साथ ही अभी 58,744 सक्रिय मरीज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+