Julana Chunav 2024 Voting: विनेश फोगाट की सीट पर रिकॉर्डतोड़ वोटिंग, किसने कर लिया बूथ कैप्चर?
Vinesh Phogat Julana Voting Percentage: विनेश फोगाट की सीट पर सुबह सात बजे से ताबड़तोड़ वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। जुलाना सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी सामने आई हैं। जींद जिले में 27.20 फीसदी मतदान हुआ है। यह बात अलग है कि विनेश फोगाट खुद को वोट नहीं दे पाई, क्योंकि विनेश चरखी दादरी के गांव बलाली की रहने वाली है। उसका नाम वहीं की मतदाता सूची में है।
जींद जिले में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की सीट जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिलने पर भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी खबरें सामने आई हैं।

जुलाना के अलावा महेंद्रगढ़, रोहतक और भिवानी में भी पोलिंग बूथों पर झगड़ा हुआ है। एक-दूसरे को मुक्के मारे गए हैं और पूर्व विधायक के कपड़े तक फाड़ दिए।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व रेसलर कांग्रेस विनेश फोगाट की सीट जुलाना समेत सभी 90 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। हरियाणा के सभी जिलों में सबसे ज्यादा 27.94 प्रतिशत वोट पलवल जिले में पड़े हैं। सबसे कम 13.46 प्रतिशत मतदान पंचकूला सीट पर हुआ है।
जींद जिले में जुलाना के अलावा जींद, नरवाना, सफीदों और उचाना कलां सीट है। सबसे ज्यादा वोटिंग जुलाना में हुई है। अगर यह मतदान कांग्रेस विनेश फोगाट के पक्ष में हुआ है तो जुलाना में एक बार से फिर भाजपा खाता नहीं खोल सकेगी। विनेश के अलावा भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल मैदान में है।
जींद जिले की सीटों पर मतदान
जींद सीट - 26%
जुलाना सीट - 30%
नरवाना सीट - 27%
सफीदों सीट - 28.50%
उचाना कलां सीट - 25%
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 22.70 प्रतिशत
अंबाला-25.50%
भिवानी-23.45%
चरखी दादरी -20.10%
फरीदाबाद -20.39%
फतेहाबाद -20.39%
गुरुग्राम -17.05%
हिसार -24.69%
झज्झर -23.48%
जींद -27.20%
कैथल -22.21%
कुरुक्षेत्र -23.90%
महेंद्रगढ़ -24.26%
मेवात -25.65%
पलवल -27.94%
पंचकूला -13.46%
पानीपत -22.62%
रेवाड़ी -21.49%
रोहतक -22.91%
सिरसा -20.77%
सोनीपत -18.84%
यमुनानगर -25.56%
(सुबह 11 बजे की स्थिति)












Click it and Unblock the Notifications