Julana Chunav 2024 Voting: महावीर फोगाट का वोटिंग वाले दिन छलका दर्द, बोले- 'Vinesh Phogat ने तोड़ा मेरा दिल'
Vinesh Phogat Julana News: जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट का दर्द 5 अक्टूबर को मतदान वाले दिन छलका पड़ा। महावीर फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चरखी दादरी में कहा कि विनेश फोगाट ने उनका दिल तोड़ा है। उधर, विनेश फोगाट की सीट पर सुबह सात बजे से ताबड़तोड़ वोटिंग हो रही है। सुबह 11 बजे तक 30 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। जुलाना सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी सामने आई हैं। जींद जिले में 27.20 फीसदी मतदान हुआ है।

महावीर फोगाट ने विनेश फोगट पर कहा कि "हमने पहले कहा था कि विनेश फोगाट को ओलंपिक 2028 में खिलाने का प्रयास करेंगे। जब वह पेरिस ओलंपिक 2024 से वापस भारत आईं तो मैं उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लेने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही विनेश फोगाट ने ऐसी पोस्ट की कि मेरा दिल टूट गया और मैं नहीं गया। बाद में दीपेंद्र हुड्डा उन्हें एयरपोर्ट से लेकर आए और विनेश फोगाट ने वहीं से राजनीति शुरू कर दी, उन्हें राजनीति और चुनाव के बारे में कुछ पता नहीं था। विधायक तो कोई भी बन सकता है लेकिन ओलंपिक में स्वर्ण पदक का अपना महत्व होता है। विनेश फोगाट को साल 2028 के ओलंपिक में खेलना चाहिए था।'

महावीर फोगाट ने यह भी कहा कि 'हर मतदाता को बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए और उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो लोगों के हित में काम करे और सबका विकास करें। भाजपा सरकार के 10 साल में बहुत अच्छे काम हुए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।' उल्लेखनीय है कि महावीर फोगाट जानी-मानी रेसलर गीता फोगाट और बबीता फोगाट के पिता हैं। बबीता फोगाट भाजपा नेता है।
Julana Chunav 2024: यह रिकॉर्ड टूटा तो हार जाएगी विनेश फोगाट, योगेश-कविता में कौन जीत रहा?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्व रेसलर कांग्रेस विनेश फोगाट की सीट जुलाना समेत सभी 90 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 22.70 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। हरियाणा के सभी जिलों में सबसे ज्यादा 27.94 प्रतिशत वोट पलवल जिले में पड़े हैं। सबसे कम 13.46 प्रतिशत मतदान पंचकूला सीट पर हुआ है।

जींद जिले में जुलाना के अलावा जींद, नरवाना, सफीदों और उचाना कलां सीट है। सबसे ज्यादा वोटिंग जुलाना में हुई है। अगर यह मतदान कांग्रेस विनेश फोगाट के पक्ष में हुआ है तो जुलाना में एक बार से फिर भाजपा खाता नहीं खोल सकेगी। विनेश के अलावा भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी, आम आदमी पार्टी की कविता दलाल मैदान में है।

जींद जिले की सीटों पर मतदान
जींद सीट - 26%
जुलाना सीट - 30%
नरवाना सीट - 27%
सफीदों सीट - 28.50%
उचाना कलां सीट - 25%
किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान? कुल 22.70 प्रतिशत
अंबाला-25.50%
भिवानी-23.45%
चरखी दादरी -20.10%
फरीदाबाद -20.39%
फतेहाबाद -20.39%
गुरुग्राम -17.05%
हिसार -24.69%
झज्झर -23.48%
जींद -27.20%
कैथल -22.21%
कुरुक्षेत्र -23.90%
महेंद्रगढ़ -24.26%
मेवात -25.65%
पलवल -27.94%
पंचकूला -13.46%
पानीपत -22.62%
रेवाड़ी -21.49%
रोहतक -22.91%
सिरसा -20.77%
सोनीपत -18.84%
यमुनानगर -25.56%
(सुबह 11 बजे की स्थिति)












Click it and Unblock the Notifications