जगदीप धनखड़ ने सीएम खट्टर को बताया गीता का सच्चा अनुयायी, कही ये खास बात
Haryana News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उन्हें गीता का सच्चा अनुयायी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर इनकी पहचान लोगों के लिए मनोहर है तो वहीं ये पारदर्शिता, सुचिता व उत्तरदायित्वता के लिए जाने जाते हैं।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जगदीप धनखड़ ने कहा कि जब-जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल हरियाणा आने का निमंत्रण देते हैं, तो यहां आकर मुझे हर बार नया अनुभव व ऊर्जा मिलती है। इस बार तो कुरुक्षेत्र की धरा पर आने का सौभाग्य मिला है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही प्रसन्नता का विषय है, जब हम लगातार 8वीं बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियों के माध्यम से गीता का संदेश दुनिया में जाएगा।
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ रविवार को धर्मनगरी पहुंचे। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।












Click it and Unblock the Notifications