हरियाणा: इनेलो नेता अभय चौटाला बोले- आंदोलन को बदनाम करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही सरकार
चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव व उसके एकमात्र विधायक रहे अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। चौटाला ने कहा कि, ''रात के समय पुलिस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों को उठाने की कोशिश और किसान नेता राकेश टिकैत से किया गया द्रुव्यवहार निंदनीय है। भाजपा सरकार आंदोलन को बदनाम करने और खत्म करने की साजिश के तहत ऐसे ओछे हथकंडे अपना रही है। गाजीपुर बॉर्डर के साथ वह सिंघु बॉर्डर पर भी शरारती तत्वों को भेजकर किसानों को गालियां दिलवाकर उकसा रही है। प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवा रही है। सरकार ऐसी हरकतों से बाज आए।''

Recommended Video
सरेआम लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार
चौटाला बोले- ''यह सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर लाठियों से किसानों को पिटवा रही है, जो सरेआम लोकतंत्र की हत्या है। सरकार द्वारा देश के किसानों पर की गई बर्बतापूर्वक कार्रवाई आमजन तक न पहुंच पाए, इसलिए सरकार ने इंटरनेट की सुविधाएं भी बाधित कर दी हैं। यह तो अघोषित आपातकाल को दर्शाता है।"

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने आगे कहा कि, "भाजपा सरकार द्वारा किसान आंदोलन समाप्ति का झूठा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हमने अपने इनेलो नेताओं व वर्करों से कहा है कि वे आंदोलन को मजबूत करने के लिए टीकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। हमारे पिताजी ने भी यही बात कही थी।''
चौटाला ने ऐलान किया कि वे खुद अम्बाला से चल कर कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल हाईवे से होते हुए हजारों किसानों के साथ गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचेंगे।
'इनेलो का एक-एक मेंबर किसानों के साथ खड़ा'
अभय चौटाला से पहले उनके पिता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों को समर्थन देने की बात कही। ओम प्रकाश चौटाला बोले- ''हमारी पार्टी इनेलो (Indian National Lok Dal) सदैव किसानों के हितों के लिए काम करती है और किसानों के हकों के लिए लगातार आवाज उठा रही है।''
चौटाला ने आगे कहा कि, हम साफ कह रहे हैं कि इनेलो का एक-एक मेंबर किसानों के साथ खड़ा है। इसी पार्टी के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने किसानों के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा दिया है।
ओपी चौटाला बोले कि, 'हरियाणे में हमारी पार्टी सदैव किसानों के साथ थी और आगे भी रहेगी।विश्वास दिलाते हैं कि इनेलो कभी भी किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।''
इनेलो के सुप्रीमो बोले- ''इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है और उनके संघर्ष में सदैव आगे रहेगा। हरियाणा में चुनाव कराने की इच्छा जताते हुए चौटाला ने कहा कि, अब हरियाणा की राजनीति में जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं, उसको देखते हुए यदि जल्द ही मध्यावधि चुनाव हो जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होना भी चाहिए।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications