फरवरी की शुरूआत में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में ओलों के साथ वर्षा का अंदेशा
फरवरी की शुरूआत में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में ओलों के साथ वर्षा का अंदेशा
अंबाला। हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि, यहां अगले महीने की शुरूआत में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। विभाग ने बताया कि, 2 फरवरी से मौसम में परिवर्तन होगा और इसका कारण पश्चिम विक्षोभ बनेगा। फिलहाल, ठंड कुछ कम हुई है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि, प्रदेश में 3 फरवरी को अधिकांश इलाकों में बरसात हो सकती है। यहां अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बीते रोज की बात करें तो सूबे में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यहां महेंद्रगढ़ में रात का पारा 3.5 डिग्री सेल्सियस पाया गया। वहीं, हिसार में पारा 6.4, रोहतक में 8.0, गुड़गांव में 7.0, जींद में 8.4, कैथल में 6.9 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह हरियाणा के सिरसा में 5.5, सोनीपत में 6.3 और यमुनानगर जिले में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश हुई तो फिर होगा फसलों को नुकसान
हरियाणा के कृषि अधिकारियों का कहना है कि पहले ही खूब बरसात हो चुकी है। अब यदि बारिश होती है तो इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। खासकर, यदि ओले पड़ें तो फसलों को ज्यादा नुकसान होगा। इसी महीने की शुरूआत में जो बरसात हुई थी, तब हरियाणा के कई स्थानों पर ओलों ने किसानों की फसलें तबाह कर दी थीं। ओले रात के समय गिरे थे।












Click it and Unblock the Notifications