Indian Army helicopter: हरियाणा के गांव शादीपुर के खेत में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
Haryana News: भारतीय सेना हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ जाने के कारण उसकी हरियाणा के एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है।
हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर है। यहां के एक खेत में भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है।
वजह यह बताई जा रही है कि आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। इसलिए अचानक उसे एक खेत में उतरना पड़ा है।

तकनीकी की वास्तविक वजह का पता जांच में चल पाएगा। भारतीय सेना का 426 ARMY लिखे हेलीकॉप्टर की हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव शादीपुर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर पूरे गांव में फैल गई।
हेलीकॉप्टर करीब एक घंटे तक खेत में ही खड़ा रहा। इस दौरान आस-पास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। हालांकि पायलट ने किसी भी ग्रामीण को हेलीकॉप्टर के नजदीक नहीं आने दिया।
बता दें कि जहां हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी की लैंडिंग करवाई गई। वहां चारों तरफ फसल उगी हुई है। पायलट ने फसलों के बीच थोड़ी सी खाली समतल जगह देखकर वहां हेलीकॉप्टर उतारा है।












Click it and Unblock the Notifications