Asian games 2023 में भारत ने जीते 100 मेडल, खुश होकर हरियाणा सीएम खट्टर बोले - देश को आप पर गर्व है
Asian games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। चीन में हो रहे 19वें एशियाई गेम्स में भारतीय एथलीट 100 मेडल जीत कर भारतवासियों का सिर गर्व से और ऊंचा कर दिया है। एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों के 100 मेडल हासिल कर शतक लगाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गदगद हैं। उन्होंने भारत के एथलीटों की इस कायमाबी पर बधाई देते हुए इसे अभूतपूर्व उपलब्धि बताया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिखा
एशियन गेम्स में भारत की अभूतपूर्व उपलब्धि! भारतीय एथलीटों द्वारा अद्भुत लगन, विशेष टीम संयोजन और अप्रतिम समर्पण से पहली बार हम एशियन गेम्स में 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं।
सीएम खट्टर ने आगे लिखा "अपने अविस्मरणीय प्रदर्शन से रिकॉर्ड सफलता दिलाकर भारत को गौरवान्वित करने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई, अनन्त शुभकामनाएं।
देश को आप पर गर्व है!" बता दें एशियन गेम्स में भारत ने शनिवार को आखिरी दिन बेहतरीन प्रदर्शन कर कई कीर्तिमान स्थापित किए। भारत ने शनिवार को अलग-अलग खेलों में कुल 12 मेडल हासिल किया। खास बात ये है कि किक्रेट, कबड्डी और बैडमिंटन तीनों में गोल्ड मेडल जीते।
इतना ही नहीं भारत ने आज एशियन गेम में 100 से अधिक पदक जीतने का भी रिकार्ड बनाया। एशियाई खेलों में पदक तालिका में भारत 107 पदक हासिल कर चौथे स्थान पर रहा। इस बार भारत ने इस गेम्स में कुल 28 गोल्ड मेडल जीते और 38 सिल्वर मेडल और 41 ब्रोंज मेडल आए। भारत ने पहली बार एशियन्स गेम्स में 20 से अधिक गोल्ड मेडल और 100 से अधिक मेडल जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications