भारत धर्मशाला नहीं जहां कोई भी आकर रहने लगे, खोजकर कार्रवाई करेंगे: रोहिंग्याओं पर बोले मंत्री विज

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अवैध निवासियों पर सख्ती करने को लेकर बड़ा बयान दिया। विज ने कहा कि, सरकार राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों की मौजूदगी के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेवात जिले में बाहर के लोग इकट्ठे हुए हैं। अवैध निवासी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

India not a dharamshala, says home minister Anil Vij on presence of Rohingyas Muslims

अवैध शरणार्थियों से जुड़े सवाल पर अनिल विज ने कहा, "भारत धर्मशाला (कोई सराय या छोटा होटल) नहीं है जहां कोई भी ठहर सकता है। जो बिना किसी-कागजात रह रहे हैं, हम उनके बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं। तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।"
पिछले दिनों न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रोहिंग्या मुस्लिम हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में शरण ले रहे हैं। वे देश के अन्य हिस्सों में भी पाए गए हैं। 6 मार्च को ही, 150 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम ने स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर पकड़ा। उसके बाद उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हुई। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकारियों ने कहा कि, रोहिंग्या की वापसी के लिए म्यांमार से बात चल रही है। उनके वहां निर्वासन पर काम कराया जाएगा।

विज ने लव जिहाद से जुड़े कानून पर भी बयान दिया। कहा कि, हम शिकायतों पर गौर करते हुए इस पर आगे बढ़ रहे हैं। बजट सत्र की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने 'लव जिहाद" पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक लाने की योजना बनाई है। 'लव जिहाद" शब्द उन्होंने शादी के लिए जबरन-धर्मांतरण का उल्लेख करने के लिए इस्तेमाल किया।

India not a dharamshala, says home minister Anil Vij on presence of Rohingyas Muslims

लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इससे पहले अनिल विज ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वहां मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में सबसे पहले ऐसा कानून बना। उन्होंने लव जिहाद कानून को लागू करके सराहनीय काम किया है। हमारे प्रदेश में भी ऐसा कानून होगा। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसी सत्र में बिल को सदन की मंजूरी मिली तो कानून हरियाणा में लागू हो जाएगा। कहे देता हूं, हरियाणा में भी लव जिहाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+