हरियाणा में 20 क्विंटल चंदन की लकड़ियों से भरा कैंटर पकड़ा, कहां से कहां पहुंचा रहे थे तस्कर?
झज्जर। हरियाणा पुलिस ने चंदन की लकड़ियों से भरे कैंटर को जब्त किया है। उस कैंटर में करीब 20 क्विंटल चंदन की लकड़ियां थीं। तस्कर उसे सांपला से झज्जर होकर गुड़गांव की ओर ले जा रहा था। उसी मर्तबा पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि सीआईए झज्जर के प्रभारी सोमबीर के नेतृत्व में पुलिस गश्त पर थी। तभी पता चला कि तस्करी करके लाई गई चंदन की लकड़ी के साथ एक शख्स पकड़ा गया है। चंदन की लकड़ियों के भरे एक कैंटर को झज्जर एरिया में पकड़ा लिया, जिसमें भरी लकड़ियों की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है।
शमशेर सिंह ने कहा कि, टीम को सूचना मिली थी कि लाल चन्दन से भरे कैंटर को लेकर गिरावड़ निवासी सचिन गांव गिरावड़ से झज्जर होते हुए गुड़गांव की तरफ जा रहा है। जिसके बाद पुलिस उसे खोजने में जुटी। कुछ समय बाद सांपला से झज्जर होकर गुड़गांव की ओर जा रहे कैंटर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में लाल चन्दन की लकड़ी की तस्करी के आरोपी ने अपना नाम सचिन सतपाल निवासी गांव गिरावड़ जिला झज्जर बताया। उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications