हरियाणा में घर-घर जाकर कोरोना जांच कर रहीं 5 हजार टीमें, अब तक 3 लाख परिवारों की स्क्रीनिंग हो चुकी​

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा गांव-कस्बों में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए घर-घर टीमें भेजने का निर्णय लिया था। जिसके तहत रोजाना करीब 5,000 टीमें घर-घर जा रही हैं। ये टीमें ये पता लगाती हैं कि लोगों को कोरोना तो नहीं हो रहा। स्वास्थ्य मंत्री ​अनिल विज का कहना है कि, अब तक लगभग 3,00,000 परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

in Haryana, 5 thousand teams doing door-to-door Covid Test, 3 lakh families have been scanned so far: Health Minister anil vij

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ​ने आज कहा, "हमारे पास अब 12,000 के करीब बिना ऑक्सीजन वाले बेड खाली हैं। इनके अलावा 4,274 ऑक्सीजन बेड भी खाली हैं। आईसीयू वाले 691 ऑक्सीजन बेड खाली हैं और 242 वेंटिलेटर खाली हैं।"
उन्होंने कहा, बेहतर व्यवस्थाओं के कारण प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आ रही है और ठीक होने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब प्रदेश में किसी चीज की कमी नहीं है।

in Haryana, 5 thousand teams doing door-to-door Covid Test, 3 lakh families have been scanned so far: Health Minister anil vij

सभी मेडिकल कॉलेजों में हैं व्यवस्थाएं
"ब्लैक फंगस" के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, इस तरह की बीमारी के इलाज के लिए हरियाणा सरकार ने अस्पतालों को अधिकृत किया है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में 20-20 बेड के वार्ड तैयार किए गए हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि, यदि उनके पास कोई भी ब्लैक फंगस का मरीज उपचार के लिए आता है तो उसे तुरंत समीप के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाए।

ब्लैक फंगस: प्रदेश में अब तक 115 मामले
विज ने कहा कि, मेडिकल कॉलेजों में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए तमाम सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टर्स मौजूद हैं। एक रिपोर्ट में बताया कि, अब तक प्रदेश में ब्लैक फंगस के 115 मामले सामने आए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+