Haryana News: लोकसभा चुनाव के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई, जानिए कितनी रकम की अवैध सामग्री हुई जब्त

Haryana News: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए 19.91 करोड़ रुपए की नगद राशि जब्त की गई है। जबकि लोकसभा आम चुनाव-2019 की बात करें तो चुनाव अवधि के दौरान कुल 18.36 करोड़ रुपए की नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ और कीमती वस्तुएं जब्त की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस बार 3 जून 2024 तक राज्य में कुल 77.93 करोड़ रुपए की नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ और कीमती वस्तुएं जब्त की गई है। जो कि पिछले लोकसभा चुनावों की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य में पुलिस, आयकर विभाग, आबकारी और कराधान विभाग तथा राजस्व आसूचना निदेशालय द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

anurag agrawal

मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 725.02 लाख रुपए, आयकर विभाग द्वारा 975.99 लाख रुपए तथा डीआरआई द्वारा 278 लाख रुपए की नकद राशि जब्त की गई है। इसके अलावा अन्य एजेंसियों द्वारा भी नगदी पकड़ी गई है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न एजेंसियों द्वारा कुल 13.63 करोड़ रुपए की कीमत की 4.13 लाख लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई है। इसमें मुख्य रूप से पुलिस द्वारा 963.87 लाख रुपए की कीमत की 303666 लीटर तथा आबकारी विभाग द्वारा 409 लाख रुपए की कीमत की 1,09,747 लीटर अवैध शराब पकड़ा जाना शामिल है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि एजेंसियों द्वारा कुल 14.68 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा 14.61 करोड़ रुपए की कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके अलावा एनसीबी ने भी 2 किलोग्राम मादक पदार्थ पकड़े हैं। जिनकी कीमत 4 लाख रुपए है। इतना ही नहीं 26.12 करोड़ रुपए के कीमती सामान और 3.57 करोड़ रुपए की अन्य वस्तुओं को भी जब्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+