हरियाणा चुनाव 2024 में कितने वकील, IAS, डॉक्‍टर बन गए MLA? सातवीं बार जीत का रिकॉर्ड बना

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 48, कांग्रेस ने 37, इनेलो 2 और निर्दलीय 3 सीटें जीतीं। इस बार के चुनाव में पूर्व मुख्‍यमंत्री के परिवारों ही बल्कि IAS, डॉक्‍टर व वकील के परिवारों की भी प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में तीन आईएएस, 2 एमबीबीएस व 3 पीएचडी धारकों में से सिर्फ एक-एक उम्‍मीदवार को जीती मिली। बाकी सारे हार गए। कुल 5 वकील, 3 डॉक्‍टर, 53 स्‍नातक तक शिक्षित और 15 पीजी तक शिक्षित उम्‍मीदवार विधायक बने हैं।

IAS doctors became MLA in Haryana

हरियाणा चुनाव में आईएएस बने विधायक

5 अक्‍टूबर 2024 को हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व आईएएस अधिकारी अभय यादव, बृजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश और पूर्व IRS अधिकारी सुनीता दुग्‍गल ने किस्‍तमत आजमाई।

अभय यादव और सुनीता दुग्‍गल पर भाजपा व बृजेंद्र सिंह और चंद्र प्रकाश पर कांग्रेस ने दांव लगाया। तीनों रिटायर्ड आईएएस में सिर्फ चंद्रप्रकाश हिसार जिले की आदमपुर सीट से जीते हैं। चंद्रप्रकाश ने पूर्व भजनलाल के पोते व भाजपा उम्‍मीदवार भव्‍य बिश्‍नोई को हराया है।

रघुबीर कादियान के नाम सातवीं जीत का रिकॉर्ड

अफसरों के अलावा भाजपा की टिकट पर डॉक्‍टर कमल गुप्‍ता, एमबीबीएस डॉक्‍टर कृष्ण कुमार ने चुनाव लड़ा। पीएचडी धारक रघुबीर कादियान, अभय, मनीषा सांगवान भी मैदान में उतरे। रघुबीर कादियान जीते।

80 साल के रघुबीर कादियान ने झज्‍जर जिले की बेरी सीट से जीत दर्ज की। यह इनकी सातवीं रिकॉर्ड जीत है। रघुबीर कादियान 15वीं हरियाणा विधानसभा में पहुंचने वाले सबसे बुजुर्ग भी हैं।

जेल अधीक्षक की नौकरी छोड़कर आए पूर्व मंत्री सतपाल के बेटे सुनील सांगवान ने भाजपा की टिकट पर दादरी से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की 90 सीटों पर 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती हुई। 90 सीटों पर में से 53 उम्‍मीदवार स्‍नातक, 15 उम्‍मीदवार पीजी, एक पीएचडी, पांच वकील, तीन डॉक्‍टर आदि भी जीते हैं।

आईएएस के पति की हार ने चौंकाया

आदमपुर सीट से भाजपा उम्‍मीदवार भव्‍य बिश्‍नोई की पत्‍नी परी बिश्‍नोई आईएएस अधिकारी हैं। इतेफाक देखिए कि आईएएस के पति को पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश ने हराया है। चंद्रप्रकाश पूर्व सीएम भजनलाल परिवार के खास रहे पंडित रामजीलाल के भतीजे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+