Savitri Jindal Hisar Chunav Result: सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बगावत करके जीतीं, कितने वोट मिले?
Savitri Jindal Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हिसार सीट से चुनाव जीत लिया है। भाजपा की बागी और निर्दलीय सावित्री जिंदल ने कुल 49231 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस के रामनिवास रारा को 18941 वोटों से हरा दिया।
यह भी पढ़ें- Haryana Chunav Results 2024: हरियाणा चुनाव में कौन जीता-कौन हारा? देखें 90 सीटों की LIST
सावित्री जिंदल के साल 2024 के चुनाव की खास यह है कि ये जाने माने व्यवसायी नवीन जिंदल की मां हैं। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। मां सावित्री जिंदल ने भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके चुनाव लड़ा तो नवीन जिंदल धर्म संकट में फंस गए कि मां के लिए चुनाव प्रचार करें या नहीं, क्योंकि नवीन जिंदल को चुनाव प्रचार भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ करना पड़ता। ऐसे में नवीन जिंदल मां के चुनाव प्रचार से दूर रहे।

जीत दर्ज करते ही मां के साथ दिखे
नवीन जिंदल भले ही हिसार के पूरे चुनाव प्रचार के दौरान मां के लिए वोट मांगने से दूरी बनाए रखी। इनकी पत्नी शालू जिंदल ने जरूर वोट मांगे थे। अब 8 अक्टूबर को चुनाव परिणाम आया और मां ने जीत दर्ज की तो बेटे नवीन जिंदल भी मां की जीत पर जश्न मनाते नजर आए। जिसकी तस्वीर भी सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
हिसार सीट पर सावित्री जिंदल को कितने वोट मिले?
सावित्री जिंदल, निर्दलीय 49231 मत मिले
रामनिवास रारा, कांग्रेस 30290 मत मिले
डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा 17385 मत मिले
गौतम सरदाना, निर्दलीय 6831 मत मिले
अमित ग्रोवर, निर्दलीय 2014 मत मिले
संजय सतरोडिया आप 2001 मत मिले
श्याम लाल, इनेलो 536
सावित्री जिंदल संपत्ति (Savitri Jindal net worth in rupees 2024)
सावित्री जिंदल 2.77 लाख करोड़ की मालकिन हैं। ये जाने-माने उद्योगपति ओपी जिंदल की पत्नी व जिंदल समूह की चेयरपर्सन हैं। सावित्री जिंदल साल 2024 में भारत की सबसे अमीर महिला हैं। देश में चौथी नंबर की अमीर शख्स हैं। देश के टॉप 10 अमीरों की सूची में इकलौती महिला हैं।
सावित्री जिंदल ने बगावत पर क्या कहा था?
टिकट नहीं मिलने पर सावित्री जिंदल ने समर्थकों से कहा कि ''मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्य नहीं हूं। चुनाव न लड़ने के बारे में बोलने के लिए दिल्ली से वापस आई थी, लेकिन आपका प्यार और विश्वास देखकर मैं चुनाव लड़ूंगी।'
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हिसार सीट पर रोचक मुकाबला हुआ। इसी सीट पर भाजपा ने देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल का टिकट काटने का जोखिम उठाया है। सावित्री जिंदल ने बगावत करके ताल ठोक दी। इनके बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद हैं।
हिसार सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता (BJP Kamal Gupta), कांग्रेस के रामनिवास राड़ा (INC Ram Niwas Rara), जेजेपी के रवि आहुजा (JJP Ravi Ahuja), इनेलो के श्यामलाल (INLD Shyam Lal), आम आदमी पार्टी के संजय सतरोडिया (AAP Sanjay Satrodia) और निर्दलीय सावित्री जिंदगी (IND Savitri Jindal) के बीच मुकाबला रहा।












Click it and Unblock the Notifications