Hisar Chunav 2024 Voting: हिसार सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानिए अब तक हुआ कितना फीसदी मतदान

Hisar Voting Percentage: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सावित्री जिंदल की उम्मीदवारी वाली विधानसभा सीट, हिसार में अच्छी वोटिंग हुई है। सुबह साढ़े नौ बजे तक हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 9.53 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। सभी जिलों में सबसे ज्‍यादा वोट 12.71% जींद जिले में पड़े हैं। हिसार जिले की हिसार सीट से सावित्री जिंदल चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर सबसे ज्‍यादा 11.60% फीसदी मतदान हुआ है।

हिसार जिले में हिसार के अलावा आदमपुर, बरवाला, हंसी, नलवा, नारनौंद और उकलाना सीट शामिल है। सबसे ज्‍यादा वोटिंग नलवा में हुई है। अगर यहां मतदान निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल के पक्ष में हुआ तो हिसार में भाजपा को झटका लगेगा। सावित्री जिंदल के अलावा भाजपा के रणबीर गंगवा, कांग्रेस के राम निवास राड़ा मैदान में हैं।
यह भी देखें: Haryana Chunav 2024: हरियाणा में अभी तक सबसे ज्यादा जींद में डाले गए वोट, जानिए कहां हुआ सबसे कम मतदान

Haryana Election

हिसार जिले की सीटों पर मतदान

हिसार: 11.60%
आदमपुर: 7.50%
बरवाला: 5.10%
हंसी: 6.00%
नलवा: 12.50%
नारनौंद: 6.50%
उकलाना: 10.60%

किस जिले में कितना प्रतिशत मतदान?

अंबाला-11.87%
भिवानी-9.72%
चरखी दादरी -9.08%
फरीदाबाद -8.82%
फतेहाबाद -11.81%
गुरुग्राम -6.10%
हिसार -8.49%
झज्‍झर -8.43%
जींद -12.71%
कैथल -11.10%
कुरुक्षेत्र -10.57%
महेंद्रगढ़ -11.51%
मेवात -10.64%
पलवल -12.54%
पंचकूला -4.08%
पानीपत -7.49%
रेवाड़ी -9.27%
रोहतक -10.76%
सिरसा -9.87%
सोनीपत -7.98%
यमुनानगर -9.27%
(सुबह साढे 9 बजे की स्थिति)
यह भी देखें: Haryana Election: कौन पूरे करेगा हरियाणा के युवाओं के सपने? मनु और विनेश ने मतदान के बाद खुलकर कही दिल की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+