हरियाणा चुनाव 2024 चर्चित सीट: सबसे ज्‍यादा 5.21 लाख वोटर वाले बादशाहपुर में कौन बन रहा MLA?

Highest voters in Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बादशाहपुर 5 लाख 21 हजार 798 वोटरों के साथ सबसे बड़ा हलका है। सर्वाधिक मतदाता होने के कारण बादशाहपुर हरियाणा चुनाव 2024 की चर्चित सीटों में से एक भी है। Hot Seat Badshahpur के चुनाव परिणाम पर हर किसी की नजर है।

गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में भाजपा से राव नरबीर सिंह, कांग्रेस से वर्धन यादव, जेजेपी से सुरेंद्र कुमार और बीएसपी से जोगिंदर सिंह समेत कुल 13 प्रत्‍याशी हैं। भाजपा-कांग्रेस में यहां सीधा मुकाबला है।

highest voters in Haryana Chunav 2024

पूर्व विधायक स्‍व. राकेश दौलताबाद की पत्‍नी कुमुदनी जांघू निर्दलीय मैदान में है। जाट वोटों का झुकाव जांघू की ओर हुआ तो मुकाबला त्रिकोणीय होना है। भाजपा की टिकट नहीं मिलने से मनीष यादव व पूर्व ओएसडी जवाहर यादव की नाराजगी भाजपा को भारी पड़ सकती है।

बादशाहपुर में जातीय समीकरण

सबसे ज्‍यादा वोटरों वाले बादशाहपुर सीट पर जातीय समीकरण ये है कि यादव वोट 1.12 लाख हैं। इनका बड़ा हिस्‍सा भाजपा के खाते में जा सकता है। यहां कांग्रेस जाट वोटरों के भरोसे है। 60 हजार ब्राह्मण व 90 हजार एससी वोटर अभी खुलकर किसी एक के साथ नहीं दिख रहे।

2009 में बनी बादशाहपुर सीट

बादशाहपुर हलका 2009 में अस्तित्‍व में आया। फरीदाबाद रोड से अरावली पहाड़ी के साथ व मानेसर के कुछ हिस्‍से को मिलाकर बनाया गया है। इसमें फर्रुखनगर, सुल्‍तानपुर, चंदू, धनकोट, दौलताबाद, न्‍यू पालम विहार से गुड़ागांव तक का इलाका इस निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

बादशाहपुर विधायक सूची

2009 धर्मपाल यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 नरबीर सिंह भारतीय जनता पार्टी
2019 राकेश दौलताबाद निर्दलीय

बादशाहपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

2019 में विधायक बने राकेश दौलताबाद निर्दलीय (10186 वोटों से जीत)

राव नरबीर सिंह, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-54
शिक्षा-स्नातक
करियर- 2014 में जीते। सरकार में मंत्री रहे। 2019 में टिकट कटा।

वर्धन यादव, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-31 साल
शिक्षा-स्नातक
करियर- कॉलेज के समय से राजनीति में सक्रिय। पहला चुनाव है।
सीट का गणित: 2009 में कांग्रेस, 2014 में भाजपा, 2019 में निर्दलीय जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+