सरकार लॉकडाउन लगाएगी क्या? कोरोना मामलों के रफ्तार पकड़ने पर यह बोले हरियाणा के मंत्री
चंडीगढ़। देशभर में कोरोनावायरस के नए और पुराने वैरिएंट का प्रकोप बढ़ रहा है। हरियाणा में भी रोज हजारों नए मरीज मिल रहे हैं। कल संक्रमण के 4361 मामले दर्ज किए गए। वहीं, अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18321 जा पहुंची है। इसके अलावा मौतों का कुल आंकड़ा 10072 हो गया है। ऐसे में सरकार ने कई पाबदियां लगाई हैं, और स्कूलों को भी बंद कराया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पिछले दिनों पंचकुला के अस्पताल में कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लिया। अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फिर लॉकडाउन लग सकता है? सरकार ने इस बात का भी जवाब दिया है।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा, "हमारी सरकार महामारी से निपटने के पर्याप्त इंतजाम कर चुकी है। यहां रोज हजारों लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा लॉजिस्टिक सपोर्ट बढ़ाया जा रहा है। जैसा कि, पिछली लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन में दिक्कतें आई थी, तो हमने उस समय सभी अस्पतालों में ऑक्सीनज प्लांट लगाने का निर्णय लिया था और अभी 84 प्लांट अस्पतालों में काम कर रहे हैं।"

विज बोले, "अब हमारे पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक भी है। राज्य में इस साल की शुरुआत तक हम 98% लोगों को कोरोना की पहली डोज़ और लगभग 71% लोगों को दूसरी डोज़ लगा चुके हैं।"

आज यानी कि, 10 जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव के बारे में हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, 10 जनवरी से हेल्थ स्टाफ, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 साल से ऊपर की आयु के लोगों का वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं, कोरोना लॉकडाउन को फिर से लगाए जाने की चर्चाओं पर भी स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण दिया।
राज्य सरकार की फैक्ट चेकिंग टीम ने ट्वीट किया, "सोशल मीडिया पर हरियाणा सहित कई राज्यों में लॉकडाउन की खबरें चलाई जा रही हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल ना तो हरियाणा सरकार और ना ही केंद्र सरकार ने लॉकडाउन पर कोई फैसला लिया है। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ पाबंदियां जरूर लगाई गई हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications