Health Minister विज ड्यूटी में लापरवाही से बौखलाए, फोन करने पर भी नहीं पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी, 6 सस्पेंड, VIDEO

Health Minister अनिल विज अंबाला के CHC पहुंचे तो ड्यूटी से कई अधिकारी-कर्मचारी नदारद रहे। ड्यूटी से गायब कई लोग फोन करने पर भी नहीं आए। बौखलाए स्वास्थ्य मंत्री ने 6 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

Health Minister

Health Minister के औचक निरीक्षण से हरियाणा के अंबाला में हड़कंप मच गया। ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही कार्रवाई की।

स्वास्थ्य मंत्री CHC पहुंचे, अधिकारी-कर्मचारी नदारद

अंबाला में स्वास्थ्य मंत्री के एक्शन पर समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुलाना, अंबाला में एक सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का दौरा किया। विज के वहां पहुंचने पर कोई चिकित्सा कर्मी मौजूद नहीं दिखा।

निलंबन की कार्रवाई के बाद अनिल विज ने कहा, "मुझे आश्चर्य हुआ कि वहां कोई नहीं था। मैंने उपस्थित लोगों को फोन करना शुरू किया, तो उनमें से कुछ मेरे पास पहुंचे। उनमें से पांच फोन करने के बावजूद भी नहीं दिखे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मैंने उन्हें निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा, सीएचसी के एक और कर्मी को अटेंडेंस रजिस्टर अपडेट नहीं रखने के लिए निलंबित कर दिया गया। कुल छह सदस्यों को निलंबित किया गया।

सेहत और दवाओं से जुड़े मुद्दे पर एक्शन मोड में दिखे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया, हरियाणा के खाद्य एवं औषधि विभाग ने डुप्लीकेट अंतरराष्ट्रीय दवाइयां बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि दो आरोपी गुरुग्राम से, एक दिल्ली से और एक तुर्की का नागरिक मुंबई से अरेस्ट किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा, "मैंने आदेश दिया है कि पुलिस की भी मदद ली जाए, क्योंकि यह कोई बड़ा गिरोह लगता है.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+