300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का किया अंतिम संस्कार, अब खुद हार गया जिंदगी की जंग

हिसार, 18 मई: हरियाणा के हिसार में एक इंसान ने पिछले साल से अबतक 300 से ज्यादा कोरोना पीड़ितों का अंतिम संस्कार करके इंसानियत की सेवा की थी। लेकिन, अब वह खुद इस अनदेखे वायरस से जिंदगी की जंग हार गया है। मृतक हिसार नगर निगम का कर्मचारी था। निगम के प्रवक्ता के मुताबिक उसकी कोविड की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वह मुश्किल से दो दिन ही इस वायरस के खिलाफ जंग लड़ पाया। प्रवक्ता ने बताया कि 43 वर्षीय प्रवीण कुमार नाम के निगम कर्मचारी को इलाज के लिए हिसार के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

A Man who cremated more than 300 Covid victims in Hisar,Haryana, succumbed to the virus

300 से अधिक का किया अंतिम संस्कार, वायरस ने ली जान
कोरोना की शुरुआत के दिनों से प्रवीण एक बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी निभा रहा था। नगर निगम ने कोविड पीड़ितों के दाह संस्कार के लिए एक टीम बनाई थी, जिसकी अगुवाई उसे ही करने के लिए दी गई थी। निगम के प्रवक्ता ने कहा, 'पिछले साल से अबतक उसने 300 से ज्यादा कोविड शवों का अंतिम संस्कार किया था। दो दिन पहले जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता रहा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।' प्रवीण नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष भी था। उसने 300 से ज्यादा लोगों को दाह संस्कार के जरिए इस जीवन से मुक्ति दिलाने की मानवीय जिम्मेदारी निभाई थी। खुद उसका अंतिम संस्कार यहीं के ऋषि नगर की श्मशान भूमि में मंगलवार को सभी कोविड गाइडलाइंस के तहत कर दिया गया।

हरियाणा में सोमवार को थे 83,161 ऐक्टिव केस
इस बीच हरियाणा में कोरोना का संक्रमण का कहर लगातार जारी है और मौत का आंकडा भी काफी है। मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के मुताबिक राज्य में सोमवार को राज्य में कोविड संक्रमण के 7,488 नए मामले सामने आए थे और कुल 114 लोगों की मौत हो गई थी। इस डेटा के मुताबिक प्रदेश में इस 83,161 ऐक्टिव केस थे। (तस्वीर-सांकेतिक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+