हरियाणा: टैक्सी ड्राइवर की बेटी 12वीं में टॉप, इस विषय में मिले 100 में 100, अब करना चाहती है ये सपना पूरा
HBSE Class 12 Result 2023: करनाल के संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल की जसमीत कौर ने 99.4% अंकों के साथ हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है।

HBSE Class 12 Result 2023: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। हरियाणा 12वीं में टैक्सी ड्राइवर की बेटी जसमीत ने सेकेंड टॉप किया है। करनाल मॉडल टाउन के संत निक्का सिंह स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा जसमीत ने 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं।। बिजनेस स्टडी और कंप्यूटर में जसमीत को 100 में से पूरे 100 नंबर मिले हैं। जसमीत कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रा हैं और उनका पूरा 97.4 प्रतिशत अंक है।
जसमीत का कहना है कि टीचर्स और परिवार के आशीवार्द से उन्होंने ये सबकुछ हासिल किया है। वह भविष्य में आगे जाकर सीए बनना चाहती हैं। जसमीत सिंह के पिता हरविंदर पाल सिंह एक टैक्सी ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां मनजीत कौर एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वे करनाल में किराए के मकान में रहते हैं।
जसमीत ने बताया कि वह रोजाना 15 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करती थी और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती थी। जसमीत ने इस रिजल्ट के लिए कड़ी मेहनत की है। जसमीत ने कहा, 'उसने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन किया और मेरी पढ़ाई को सौ प्रतिशत दिया। मैं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बनना चाहता था और मैंने प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।"
जसमीत की मां ने कहा, ''जसमीत ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल करके हमें गौरवान्वित किया है। उसका परिणाम हमारे परिवार के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।" संत निक्का सिंह स्कूल के निदेशक केएल डांग और स्कूल की प्रिंसिपल कविता अरोड़ा ने जसमीत और उसके माता-पिता को बधाई दी है।
जसमीत की मार्कशीट के मुताबिक 500 में से 497 अंक हासिल कर तीन विषयों एकाउंट्स, बिजनेस स्टडी और कंप्यूटर में परफेक्ट 100 अंक हासिल किए हैं। उन्हें भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओवरऑल टॉपर नैन्सी से एक अंक कम मिला, जिन्होंने कॉमर्स स्ट्रीम में 500 में से 498 अंक लाकर परीक्षा में टॉप किया है।
Recommended Video

जसमीत ने कहा, "कोरोना लॉकडाउन के कारण मैं 10वीं कक्षा में टॉप-3 में नहीं आ सकी थी। इसलिए मैं 12वीं में इस लक्ष्य को पूरा करना चाहती थी। मैंने इस उपलब्धि के लिए समर्पण और निरंतरता के साथ काम किया है।''












Click it and Unblock the Notifications