हरियाणाः नशे की दवा देकर हर रोज जेठ व पति और दो दोस्त करते थे गैंगरेप, महिला ने सुनाई खौफनाक दास्तां

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति पर उसका गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति उसे नशा देता और अपने भाई व दोस्तों से उसका गैंगरेप करवाता था। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस से की है।

शादी के बाद करता था मारपीट

शादी के बाद करता था मारपीट

महिला ने पति पर उसे जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों पर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला के मुताबिक उसकी शादी सहारनपुर में एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा।

नशे की दवा देकर करते थे गैंगरेप

नशे की दवा देकर करते थे गैंगरेप

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति उससे गलत काम कराना चाहता था। लेकिन उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर पति उसके साथ मारपीट करने लगा। बाद में पति ने उसे नशा देना शुरू कर दिया। नशे की हालत में उसका पति, जेठ व उनके दो दोस्त उससे साल 2018 और साल 2019 में गैंगरेप करते रहे। महिला के मुताबिक उसने कई बार विरोध किया तो चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

परिजनों को बताई आपबीती

परिजनों को बताई आपबीती

धमकी के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। वह जब अपने मायके आई तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिन्होंने थाने में शिकायत दी। महिला थाने एएसआइ बलजीत कौर का कहना है कि महिला ने पति पर गलत काम कराने का आरोप लगाया है। नसा देकर उससे सामूहिक दुष्कर्म कराया गया। शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+