हरियाणा में चुनाव के ऐलान के साथ JJP में मची भगदड़, 24 घंटे में चार विधायकों ने छोड़ी पार्टी

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने शुक्रवार 16 अगस्त को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीख घोषित कर दी। हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 4 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही जननायक जनता पार्टी (JJP) के भीतर भगदड़ मच गई। पिछले 24 घंटों में जेजेपी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।

jannayak janata party

इस्तीफा देने वालों में ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, अनूप धानक और राम करण कला शामिल हैं। पूर्व मंत्री और टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली ने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को आज अपना इस्तीफा सौंपा है।

इसी तरह अनूप धानक और राम करण कला ने भी पार्टी छोड़ दी है। 2019 में जेजेपी के टिकट पर कैथल की गुहला विधानसभा सीट से जीते ईश्वर सिंह ने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है।

विधायकों के पार्टी छोड़ने पर क्या बोली JJP?
चुनाव की घोषणा के साथ ही जेजेपी में मची भगदड़ पर अब ऑफिस सेक्रेट्री रणधीर सिंह का बयान सामने आया है। रणधीर सिंह ने कहा, 'जब हमारी नई पार्टी बनी थी, तो नेता इसमें शामिल हुए और विधायक बन गए। अब चुनाव की घोषणा के बाद वे पार्टी छोड़ रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वालों को पार्टी विरोधी गतिविधि नियमों के तहत कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। रणधीर सिंह ने आगे बताया कि राम करण कला ने इन नोटिसों का दो बार जवाब दिया था और आश्वासन दिया था कि वह किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ है या उनकी गतिविधियों में शामिल नहीं है।

जानें क्या है हरियाणा का राजनीतिक परिदृश्य
हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 36.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 40 सीटें हासिल करके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस 31 सीटों और 28.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

वहीं, नवगठित जेजेपी 14.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीतने में सफल रही। इसके अलावा, हरियाणा लोकहित पार्टी ने एक सीट जीती जबकि सात निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की। इन नतीजों के बावजूद किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 46 सीटों का आंकड़ा हासिल नहीं हुआ।

नतीजतन, बीजेपी ने जेजेपी, हरियाणा लोकहित पार्टी और निर्दलीयों के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जेजेपी के साथ अपना गठबंधन खत्म कर दिया और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+