हरियाणा चुनाव 2024: कौन हैं महंत दर्शन गिरी, जिन्‍होंने छोड़ी BJP, डिप्टी स्पीकर गंगवा से चल रहा 36 का आंकड़ा

Mahant Darshan Giri BJP vs Deputy Speaker Ranbir Gangway: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में BJP उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले ही भाजपा के जिला सचिव महंत महामंडलेश्वर दर्शन गिरी ने पार्टी छोड़ दी है। इन्‍होंने भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष मोहन लाल बड़ौली को पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा भेजा है।

खबर है कि हरियाणा भाजपा में डिप्‍टी स्‍पीकर रणबीर गंगवा और महंत महामंडलेश्वर दर्शन गिरी के बीच चल रही जंग सियासी अब खुलकर सामने आ गई है।

Mahant Darshan giri

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में महंत दर्शन गिरी ने बताया कि उन्‍होंने साल 2011 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली थी। बूथ लेवल एजेंट से लेकर जिला सचिव, जिला पार्षद व साल 2014 के चुनाव में हिसार की बरवाला सीट पर भाजपा आईटी सेल प्रमुख रहा हूं।

दर्शन गिरी कहते हैं कि मुझे बरवाला से भाजपा की टिकट मिले या नहीं। मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। मैं और रणबीर गंगवा एक ही बिरादरी प्रजापत समाज से हैं। उन्‍हें किस बात को लेकर समस्‍या है। कुछ कह नहीं सकते है। समाज के भी कई कार्यक्रमों में मुझे इग्‍नोर करते आए हैं।

महामंडलेश्वर दर्शन गिरी ने रणबीर गंगवा के हिसार नलवा की जगह बरवाला सीट से टिकट फाइनल होने की संभावना को देखते हुए भाजपा से किनारा किया है।

दरअसल, हाल ही एक ऑडिया सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जो हरियाणा के डिप्‍टी स्‍पीकर रणबीर गंगवा और एक भाजपा कार्यकर्ता के बीच कथित बातचीत का है। ऑडियो में गंगवा जैसी आवाज में व्‍यक्ति महंत दर्शनगिरी के बारे में अपशब्‍द बोल रहा है।

महंत दर्शन गिरी दावा करते हैं कि ऑडियो में रणबीर गंगवा की आवाज है। चाहे तो प्रयोगशाला में चेक करवा लो। उधर, गंगवा का कहना है कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है। ना ही ऑडियो में उनकी आवाज है।

दर्शन गिरी के अनुसार महंत दर्शन गिरी और बरवाला के कई स्‍थानीय भाजपा नेताओं ने गंगवा को उनके यहां से टिकट दिए जा सकने का विरोध कर रहे हैं जबकि गंगवा का कहना है कि पार्टी आलाकमान जहां से टिकट देगा वहीं से चुनाव लड़ूंगा।

इसलिए बदल रहे गंगवा सीट

खबर यह भी है डिप्‍टी स्‍पीकर रणबीर गंगवा अपनी परंपरागत सीट सीट नलवा से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसकी तैयारी भी कर चुके हैं, मगर कुलदीप बिश्‍नोई नलवा सीट से अपने दोस्‍त रणधीर पनिहार को चुनाव लड़वाना चाहते हैं।

भाजपा उम्‍मीदवारों की पहली सूची

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। 5 अक्‍टूबर को मतदान व 8 अक्‍टूबर को मतगणना होनी है। 5 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और 12 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

हरियाणा की सत्‍ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने के लिए भाजपा साल 2024 में फूंक-फूंककर कदम रख रही है। बगावत के डर से उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी करने में समय ले रही है। 55 नामों फाइनल हो गए बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+