Haryana Chunav 2024 FAQs: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों व 1031 उम्‍मीदवारों से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Haryana Chunav 2024 Questions Answers: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव प्रचार का शोर थम गया चुका है। मततदान का काउंटडाउन चल रहा है। 5 अक्‍टूबर को ह‍रियाणा की सभी 90 सीटों पर एक साथ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 8 अक्‍टूबर को मतों की गिनती की जाएगी। उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजों के बाद पूरी सियासी तस्‍वीर साफ हो जाएगी कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार या अबकी बार 10 साल बाद सत्‍ता कांग्रेस के हाथ। या फिर सत्‍ता में कोई और आया।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: हरियाणा में अबकी बार किसकी सरकार, 1031 उम्‍मीदवारों में से कौन 90 बनेंगे MLA?

Haryana vidhan Sabha Chunav 2024 FAQ

हरियाणा चुनाव में मतदान व परिणाम से पहले जानिए कुछ खास सवालों के जवाब।

1. कौनसी विधानसभा के चुनाव हो रहे?

साल 2024 में हरियाणा की 15वीं विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा विधानसभा का मुख्यालय चंडीगढ़ में है। हरियाणा प्रदेश 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर नया राज्‍य बना था। उस समय हरियाणा विधानसभा की सीटें सिर्फ 54 थी। 10 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें थीं। मार्च 1967 में हरियाणा विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 81 और 1977 में कुल 90 हुईं।

2. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल उम्‍मीदवार (Total candidates in Haryana, Haryana Assembly Elections 2024)

इस बार के चुनाव में हरियाणा की सभी 90 सीटों पर कुल 1031 उम्‍मीदवार भाग्‍य आजमा रहे हैं, जिनमें 930 पुरुष व 101 महिला उम्‍मीदवार हैं। 464 निर्दलीय उम्‍मीदवार शामिल हैं।

3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कुल मतदाता कितने हैं? (Total Voters in Haryana Assembly Elections 2024)

चुनाव आयोग ने 16 अगस्‍त ने जब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान किया था तब कुल मतदाताओं की संख्‍या 2,03,00,255 थी। 27 अगस्‍त 2024 को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन नए मतदाता भी जुड़े। इसके बाद हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्‍या बढ़कर 2,03,54,350 हो गई।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM मोदी ने X पर किए दनादन पोस्‍ट, हरियाणा वोटर्स से क्‍या बोले?

  • हरियाणा में कुल मतदाता- 2,03,54,350
  • पुरुष मतदाता-1,07,75,957
  • महिला मतदाता 95,77,926
  • थर्ड जेंडर मतदाता 467
  • 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 5,24,514
  • दिव्‍यांग मतदाता- 1,49,142
  • 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-2,31,093
  • 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता-8,821
  • सर्विस मतदाता-1,09,217

4. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बूथ कितने हैं? (Total Polling Station in Haryana Assembly Elections 2024)

  • कुल मतदान केंद्र-20629
  • सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
  • हरियाणा में 3740 संवेदशनशील व अतिसंवेदशील बूथ हैं।

5. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कैसी है?

हरियाणा चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 225 कंपनियां लगाई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमगार्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान की जिम्‍मेदारी लगभग 62 हज़ार जवानों के कंधों पर रहेगी।

6. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कितने रुपए सीज किए?

हरियाणा पुलिस ने 218 इंटर स्‍टेट और स्‍टेट के अंदर 13 नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया। 500 से फ्लाइंग स्क्वायड ने कार्रवाई करते हुए 60 करोड़ से ज्‍यादा रुपए सीज किए हैं। इन रुपयों के हरियाणा चुनाव में बांटे जाने की आशंका थी।

7. हरियाणा चुनाव 2024 में सबसे संवेदनशील जिला कौनसा है?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे संवेदनशील जिला नूंह को माना गया है। नूंह मुस्लिम बहुल इलाका है, जो हरियाणा के मेवात अंचल में पड़ता है।

नूंह जिले में नूंह, फिरोजपुर झिरका व पुन्‍हाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। अति संवेदनशील जिले नूंह में पैरामिलट्री फोर्स की 14 कंपनियां तैनात की गई है। हरियाणा पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई है।

दरअसल, 31 अगस्त 2023 को हरियाणा के मेवात और नूंह में दो समुदायों के बीच झड़प हो गया, जिसके कारण हिंसा भड़क गई थी। नूंह हिंसा में दो होमगार्डस और एक नागरिक की मौत हो गई थी। 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Haryana Chunav 2024: हरियाणा मतदान से पहले जानिए वो बागी, जो BJP-कांग्रेस के लिए बने सिरदर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+