नशा तस्करों के खिलाफ सख्त हुई हरियाणा सरकार, सालाखों के पीछे पहुंचे 454 तस्कर, दर्ज हुई 315 FIR

Haryana Govt: हरियाणा सरकार पिछले काफी समय से नशा तस्करों की कमर तोड़ने में लगी हुई है। जिसमें अब हरियाणा सरकार को सफला हासिल होते हुए दिखाई दे रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, खट्टर सरकार ने नशा तस्करों का नेक्सस (संगठन) तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सीएम खट्टर और गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिस को फ्रीहेंड कर दिया है। जिसके बाद से हरियाणा पुलिस नशा तस्करों के पीछे बुरी तरह से पड़ गई है। हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क विभाग के ऑफिशियल एक्स हैंडल डीपीआर हरियाणा की तरफ से इस बाबत जानकारी देते हुए बताया गया कि पिछले 9 महीनों में 454 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

Haryana State Narcotics Control Bureau

बता दें कि नशे के खिलाफ अपनी मुहीम को तेज करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तस्करों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इस वर्ष हरियाणा एनसीबी द्वारा प्रदेशभर में छापेमारी कर पहले 9 महीनों में ही 315 FIR दर्ज की गई हैं। इतना ही नहीं, 454 नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचे तक पहुंचाया है।

हरियाणा सरकार ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अगर आपको कहीं भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम व पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि अब तक नशा तस्करों के पास से ढ़ाई किलो हेरोइन, 23 किलो चरस, 41 किलो अफीम, 1228 किलो ओपियम पापी स्ट्रा और 1370 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है। इतना ही नहीं, नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाई गई अवैध संपत्ति को गिराने व जब्त करने की कार्रवाई साथ-साथ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+