Haryana Schools News: सर्दी की छुट्टियों के बाद कब से खुलेंगे हरियाणा के स्कूल? आ गया अपडेट
Haryana Schools News: हरियाणा में शीतकालीन अवकाश के बाद अब स्कूल खुलने जा रहे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन छुट्टियां घोषित की गई थीं। अब ये छुट्टियां समाप्त होने के बाद 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से स्कूलों में नियमित कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, स्कूल अपने पुराने निर्धारित समय के अनुसार या फिर मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बदले हुए समय पर संचालित किए जा सकते हैं। ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई स्कूलों ने पहले ही मॉर्निंग टाइमिंग में बदलाव का विकल्प खुला रखा है।

Haryana Schools News: जिला प्रशासन के आदेश पर रखें नजर
- हालांकि, पड़ोसी क्षेत्रों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूलों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।
- हरियाणा के लिए फिलहाल छुट्टियों के विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अभिभावकों और छात्रों को 16 जनवरी से स्कूल जाने की तैयारी करने की सलाह दी गई है।
-अभिभावकों को निर्देश दिया गया है कि स्कूल की टाइमिंग और छुट्टियों को लेकर आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप और वेबसाइट या स्कूल प्रशासन से संपर्क में रहें।
Haryana Schools News: बोर्ड परीक्षा की वजह से कई स्कूल में स्पेशल क्लास
बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए कई स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान भी विशेष कक्षाएं और रिवीजन सेशन आयोजित किए गए थे। इसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी को प्रभावित होने से बचाना था। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में स्कूल प्रशासन को भी सतर्क रहने और छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications