Haryana School Close: कब बंद होंगे हरियाणा के स्कूल? कोहरे और शीतलहर के बीच सर्दी की छुट्टियों पर आया अपडेट
Haryana School Close: हरियाणा में इस वक्त ठंड और कोहरे का असर प्रदेश के सभी शहरों में नजर आ रहा है। गुरुग्राम में प्रदूषण और खराब एक्यूआई की वजह से ज्यादातर प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन मोड में चल रहे हैं। दफ्तरों में भी वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। आईएमडी (IMD) ने पूरे हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए 19 से 21 दिसंबर तक सुबह के समय बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हिसार, रोहतक, नारनौल, सिरसा और करनाल में शीतलहर का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी है।
मौसम के इस बदले हुए मिजाज के बीच अभिभावकों और स्कूली बच्चों के मन में छुट्टियों को लेकर सवाल हैं। सरकारी स्कूलों की छुट्टियों की तारीख में फिलहाल बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम को देखते हुए इसमें सोमवार से बदलाव की संभावना है।

Haryana School Close: 1 जनवरी से होगी सर्दी की छुट्टियां
- हरियाणा में सर्दी की नियमित छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पड़ती है। फिलहाल इन तारीखों में बदलाव का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
- मौसम को देखते हुए जिलेवार छुट्टियों की तारीखों में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है। हालांकि, दिसंबर में बच्चों को 25 से 27 दिसंबर तक छुट्टी मिलेगी।
- 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी है, 26 को उधम सिंह जयंती और 27 को गुरु गोबिंद सिंह जयंती की छुट्टी बच्चों को मिलेगी।
- बहुत ज्यादा ठंड और कोहरे की स्थिति में डीएम के आदेश से स्कूलों की छुट्टियां तय समय से पहले की जा सकती हैं। फिलहाल बदले हुए समय के साथ नियमित कक्षाएं चलेंगी।
Haryana Cold Wave: शीतलहर की वजह से स्कूलों के टाइम में बदलाव
हरियाणा में शुक्रवार के मौसम की बात करें, तो राज्य में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9°C के आसपास रह सकता है। नारनौल और हिसार जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4°C से नीचे तक जाने का अनुमान है। सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता (visibility) काफी कम रही है। दिन में हल्की धुंध बनी रहने की संभावना है। मौसम को देखते हुए जिलेवार सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications