हरियाणा के CM खट्टर बोले- SYL मुद्दे पर पंजाब से नहीं होगी अब हमारी बात, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि, हरियाणा-पंजाब के बीच सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट ले जाया जाएगा। खट्टर ने कहा कि, हम इस बारे में अब पंजाब सरकार से बात नहीं करेंगे। खट्टर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों के सीएम को बैठकर मामला हल करने के लिए कहा था। कई बार हम पंजाब के मुख्यमंत्री से इस बारे में बात करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन उन्होंने कभी बात नहीं की।

haryana Punjab SYL Issue: Political clash between the Govt of manohar lal khattar and bhagwant mann

मनोहर लाल ने अब स्पष्ट कर दिया है कि, उनकी सरकार पंजाब से बात करने के बजाए सुप्रीम कोर्ट के लिए अपना रूख करेगी। उनका कहना है कि, सर्वोच्च अदालत को इससे अवगत करा दिया जाएगा कि काफी प्रयासों के बाद भी पंजाब ने बात नहीं की। इसलिए कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि, एसवाईएल के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक्जीक्यूशन ऑर्डर जारी करने की मांग की जाएगी।

haryana Punjab SYL Issue: Political clash between the Govt of manohar lal khattar and bhagwant mann

212 किलोमीटर लंबी नहर पर हमेशा गर्म रहा मुद्दा
एसवाईएल नहर पंजाब और हरियाणा की सरकारों के बीच तनाव की बड़ी वजह रही है। इसकी कुल लंबाई 212 किमी है। इसमें से नहर का 91 किमी हिस्सा हरियाणा और 121 किमी हिस्सा पंजाब में है। पंजाब में ये नहर नंगल डैम (जिला रोपड़) से शुरू होती है और यहां पर इसका नाम आनंदपुर हाइडल चैनल है। चैनल में पानी कीरतपुर साहिब तक जाता है और वहां से डायवर्ट होकर सतलुज में गिरता है। हरियाणा कहता है कि, उसे पानी नहीं पहुंचने दिया जाता। यह मामला अब अदालत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+