Haryana Polls 2024: JJP-ASP गठबंधन ने जारी की लिस्ट ,जानिए करनाल से किसे मिला टिकट?

Haryana Polls 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी-एएसपी गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की है, जिसमे 13 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान है। आपको बता दें कि आज नामांकन का आखिरी दिन है।इन 13 उम्मीदवारों में जेजेपी के 9 और एएसपी के 4 प्रत्याशी को जगह मिली है।

Haryana Polls 2024

जेजेपी ने निम्नलिखित लोगों को दिया टिकट

  • करनाल से जितेंद्र रायल
  • पानीपत से रविंद्र मिन्ना
  • खरखौदा से रमेश खटक
  • नरवाना से संतोष दनौदा
  • उकलाना से रोहताश कांदुल
  • नारनौंद से योगेश गौतम
  • लोहारू से अल्का आर्या
  • नांगल चौधरी से इंजीनियर ओमप्रकाश
  • बड़खल से परविंदर सिंह

एएसपी ने निम्नलिखित लोगों को दिया टिकट

  • भिवानी से जुगनु मेहरा,
  • बहादुरगढ़ से बलवान सिंह,
  • महेंद्रगढ़ से शशि कुमार
  • बादशाहपुर से सुरेंद्र यादव

आपको बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होंगे और परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सभी राजनीतिक दलों ने यहां पर प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। राज्य में सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के बीच है।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में आई थी और मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी लेकिन इस बार पार्टी के सामने कई चुनौतियां हैं। किसानों के आंदोलन के बाद भाजपा को ग्रामीण इलाकों में विरोध का सामना करना पड़ा है। किसानों के मुद्दे के अलावा, राज्य में बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य भी प्रमुख मुद्दे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+