हरियाणा पुलिस का अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए नया सुरक्षा प्रयोग, जानिए कैसे सुरक्षित पहुंचेंगी घर तक

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने अकेले यात्रा करने वाली खासकर रात के समय महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की है। पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के तहत महिलाएं अब 112 डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी लाइव लोकेशन साझा कर सकती हैं। इसके साथ ही वे पुलिस अधिकारियों के साथ फोन कॉल पर बने रह सकती हैं। जब तक कि वे सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती है।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को 112 पर कॉल करके अपना यात्रा विवरण देना होगा। जिसमें उनका नाम, मोबाइल नंबर, प्रस्थान और आगमन स्थल और यात्रा का अनुमानित समय शामिल है। इसके बाद हरियाणा डायल 112 टीम महिला के स्थान की निगरानी करेगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यह प्रणाली पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभागों की मौजूदा आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी हुई है। जिससे वास्तविक समय में ट्रैकिंग और निकटतम वाहन भेजना संभव हो जाता है।

shatrujeet kapur

महिलाएं अपने फोन के पावर बटन को जल्दी से तीन बार दबाकर या फीचर फोन पर 5 या 9 नंबर की कुंजी को दबाकर पैनिक कॉल सक्रिय कर सकती हैं। इसके अलावा वे राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र को एसओएस अलर्ट ईमेल के माध्यम से भेज सकती हैं या 112 इंडिया मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकती हैं।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने चंडीगढ़ में एक समीक्षा बैठक के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की है। उन्होंने कार्यरत महिलाओं के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया। जिसमें इस नई सुरक्षा प्रणाली की सेवाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने यात्रा-निगरानी सेवा और कामकाजी महिलाओं के लिए डेटाबेस बनाने जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी विचार किया।

साल 2021 में डायल 112 परियोजना के शुरू होने के बाद से आपातकालीन सेवाओं का औसत प्रतिक्रिया समय 16 मिनट और 14 सेकंड से घटकर 7 मिनट रह गया है। इस सुधार से संकटग्रस्त कॉल करने वालों तक तेजी से पहुंचने में मदद मिली है।

इस नई पहल का मौजूदा आपातकालीन सेवाओं के साथ एकीकरण, पुलिस, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभागों के बीच तालमेल को बढ़ाता है। इसका उद्देश्य अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। हरियाणा पुलिस की यह पहल तकनीकी प्रगति और संसाधन प्रबंधन के माध्यम से सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+